ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
खेल

पीसीबी ने शाहबाज शरीफ सरकार से मांगी वर्ल्ड कप के लिए भारत जाने की अनुमति जानिए क्या होगा आगे

इस साल के आखिरी में भारत में होने वाले क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान की टीम हिस्सा लेगी या नहीं, यह जल्द स्पष्ट हो जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सरकार को चिट्ठी लिखकर टीम को भारत भेजे की अनुमति मांगी है।

अहमदाबाद में होना है भारत-पाक महामुकाबला

पाकिस्तान ने ड्राफ्ट शेड्यूल पर आपत्ति दर्ज करवाई थी। टीम अहमदाबाद में नहीं खेलना चाहती थी, लेकिन आईसीसी और बीसीसीआई ने सभी आपत्तियां खारिज कर दी। वहीं पाकिस्तान इसलिए भी बौखलाया हुआ है कि भारत ने एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट के जानकार कह रहे थे कि यदि भारत क्रिकेट खेलने यहां नहीं आता है तो पाकिस्तान की टीम को भी भारत नहीं जाना चाहिए। तब से यह पक्का नहीं है कि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी या नहीं।

पीसीबी ने अपनी चिट्ठी में लिखी ये बातें

पीसीबी के मुताबिक, विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद हमने प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ के साथ ही विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय चिट्ठी लिखकर टीम को भारत भेजने की अनुमति मांगी है।

सरकार से अनुमति मिलने के बाद पाकिस्तान एक सुरक्षा दल भारत भेज सकता है। पाकिस्तान चाहता है कि टीम की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए। यही कारण है कि पहले एक एक्सपर्ट टीम भेजी जाएगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर टीम को भारत भेजनें पर फैसला होगा।

Related Articles

Back to top button