ब्रेकिंग
दुबई के सफल दौरे के बाद स्वदेश लौटे बाबा बागेश्वर, शेखों और भक्तों को सुनाई रामकथा फुटबॉल के रोमांच से एक बार फिर गुलजार हुआ छतरपुर, सातवीं राष्ट्रीय अंडर-14 प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जबलपुर में ऑनलाइन डिलीवरी बॉय बने चोर, ग्राहकों का सामान बीच रास्ते में गायब कर उड़ाई रकम मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान सर्दियों की दस्तक के साथ खजुराहो में बढ़ा विदेशी सैलानियों का तांता, पर्यटन कारोबार को मिली रफ्तार नर्मदा घाटी में मिला लाखों वर्ष पुराना प्रागैतिहासिक हाथी का जीवाश्म, वैज्ञानिकों में बढ़ा उत्साह इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान सक्रिय हुआ शातिर मोबाइल चोर गिरोह, दो गिरफ्तार यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला बेतिया में छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवकों की मौत नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी
देश

जल्द आएगी वर्षा की नई फुहार सावन की रिमझिम करेगी आनंदित

जबलपुर। अपनी जोरदार आमद दर्ज कराने के बाद मानसून फिलहाल सुस्त पड़ गया है। मौसमी प्रणालियां कमजोर होने से पिछले दो दिनों शहर में लंबे ब्रेक के बाद सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। धूप निकलने और बादल छाने से उसम भरी गर्मी भी अब परेशान करने लगी है। रविवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। सुबह से धूप,बादल की रस्साकशी जारी रही। दाेपहर बाद हल्की बूंदाबांदी और फिर शाम को हल्की रिमझिम वर्षा से मौसम सुहाना हो गया। रात में हल्की उमस भरी गर्मी भी महसूस की गई। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा इसके बाद मानसून वर्षा की नई खेप लाएगा और कहीं-कहीं मध्यम वर्षा के बाद सावन की रिमझिम शुरू हो जाएगी।

तापमान घट-बढ़ का दौर जारी

तापमान में भी घट-बढ़ का सिलसिला जारी है। वर्षा का सिस्टम कमजोर हो जाने से दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। रविवार को भी अधिकतम पारा 31.7 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत वर्ष आज के दिन का अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 23.9 डिग्री रहा।

अब तक 10 इंच वर्षा

मानसून सीजन में अब तक महज 10 इंच ही वर्षा हो पाई है। 25 जून से आए मानसून ने शुरूआती दौर में ही शहर को तरबतर कर दिया। मानसून सीजन में वर्षा का आंकड़ा 257.0 मिलीमीटर यानी 10.1 इंच पर पहुंच गया है। जिले में औसतन 52 इंच वर्षा होती है।

Related Articles

Back to top button