ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
खेल

पाकिस्तान दौरे पर जाने से पहले पूर्व कप्तान को आया बुखार, सीरीज से वापस लिया नाम

कोलंबो। पाकिस्तान के दौरे पर जाने से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने बीमार होने की वजह से टेस्ट सीरीज से नाम वापस ले लिया है। 8 दिसंबर को श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में दो टेस्ट मैचों की सीरीज से लिए रवाना हुई लेकिन डेंगू होने की वजह से पूर्व कप्तान लकमल टीम के साथ नहीं जा पाए। उनकी जगह युवा गेंदबाज असिता फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पिछले कुछ सालों में बेहद शानदार प्रदर्शन करने वाले सुरंगा लकमल के लिए पाकिस्तान दौरा अहम माना जा रहा था। पाकिस्तान में श्रीलंका का टीम लंबे समय बात टेस्ट सीरीज खेलने के लिए गई है। श्रीलंका के लिए 59 टेस्ट खेलकर 141 विकेट हासिल करने वाले लकमल का अनुभव टीम के लिए इस दौरा पर काफी अहम साबित हो सकता था

लकमल की जगह टीम में शामिल किे गए असिता फर्नांडो ने साल 2017 में आखिरी बार इंटरनेशनल मैच खेला था। उसके बाद से उन्होंने श्रीलंका की टीम में जगह नहीं दी गई थी। 2017 में असिता ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका अंडर 23 और इमर्जिंग टीम के लिए खेला है। इस वक्त वह नेपाल में साउथ एशियन गेम्स में श्रीलंका की टीम का हिस्सा है। दूसरे टेस्ट मैच के लिए वह टीम का हिस्सा होंगे।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तरह खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम पाकिस्तान के दौरे पर है। सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में 11 से 15 दिसंबर तक खेले जाएगा। दूसरा मुकाबला 19 से 23 दिसंबर के बीच कराची में खेला जाना है।

पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली श्रीलंका की टेस्ट टीम

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशाडा फर्नान्डो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, कुसल परेरा, लहिरू थिरिमने, धनंजय डि सिल्वा, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, लसिथ एमबुलडेनिया, असिता फर्नांडो, लहिरू कुमारा, विश्वा फर्नान्डो, कसुन रजीता और लक्षण संदाकन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button