ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

छिटपुट बूंदाबांदी के अलावा केवल बादल दे रहे दिलासा दो दिन बाद ही बन रहे वर्षा के योग

जबलपुर/रीजनल। इन दिनों जबलपुर संभाग सहित महाकोशल विंध्य और बुंदेलखंड के जिलों में केवल बूंदाबांदी और फुहार वाली वर्षा ही हो रही है। आसमान में धूप के साथ बादल जरूर बने हुए हैं लेकिन वे भी खाली वर्षा की दिलासा दे रहे हैं। जिलों में उमस का दौर जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों बाद ही वर्षा का योग बन रहा है। जबलपुर जिले की बात करें तो बीते पांच दिनों से वर्षा नहीं हुई है। बुधवार को भी जबलपुर में दिन भर धूप और छांव का दौर जारी रहा। जबकि उमरिया जिले में 4.5 तो कटनी में 2 मिलीमीटर वर्षा ही दर्ज की गई।

ये मौसम प्रणाली बन रही फिर से

मौसम प्रणाली धीरे-धीरे फिर सक्रिय हो रहा है और इसे देखते हुए यह संभावना जताई जा रही है कि सात जुलाई के बाद वर्षा वाले बादल जबलपुर संभाग सहित महाकोशल और विंध्य के जिलों को फिर तरबतर कर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त अलग अलग स्थानों पर चार अन्य मौसम प्रणालियां बनी हुई है। उत्तर प्रदेश के मध्य में और दक्षिणी गुजरात पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं। इस वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने से वर्षा के आसार बन रहे हैं। इन मानसूनी गतिविधियों को देखते हुए सात जुलाई से जबलपुर सहित संभाग के छिंदवाड़ा, सिवनी सहित अन्य जिलों में झमाझम वर्षा की संभावना है।

इन जिनों में आज ऐसा रहा मौसम का हाल

  • -महाकोशल विंध्य के जिलो में जबलपुर की बात करें तो मानसून सीजन में अब तक 257.2 मिलीमीटर यानी 10.1 इंच वर्षा हुई है। आज वर्षा नहीं हुई और उमस बनी रही। बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 35.0 डिग्री और न्यूतनम तापमान मामूली रूप से कम होकर 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.8 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
  • -कटनी जिले में सुबह से धूप निकली रही। तेज धूप व उमस से लोग परेशान रहे। 24 घण्टे में सिर्फ दो मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।
  • -उमरिया जिले में 24 घंटे में 4.5 एमएम वर्षा दर्ज हुई। जिले में 1 जून से 5 जुलाई तक कुल 215.8 एमएम वर्षा हुई। आज धूप और हल्की वर्षा भी हुई।
  • -अनूपपुर जिले में आज दिन भर वर्षा नहीं हुई बादल छाए रहे। मंगलवार को दिन भर 13.4 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।
  • -मंडला में मौसम साफ है, शुष्क है। आसमान खुला हुआ है। बादलों का आना-जाना जारी है।
  • -सीधी जिले में सुबह से तेज धूप रही। आसमान में बादलों का आना जाना बना रहा। वर्षा नहीं हुई है।
  • -सिंगरौली में आज आसमान में बादल रहे और बूंदाबांदी हुई लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिली।
  • -शहडोल में दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में 10 मिनट के लिए हल्की वर्षा हुई लेकिन उमस बरकरार रही।

Related Articles

Back to top button