ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

बाप रे! 85 लाख रुपये में बिका डक्‍ट टेप लगा एक केला, आप भी हो गए न हैरान

मियामी। हमनें अक्‍सर पेंटिंग्‍स या अन्‍य पुरानी चीजों को लाखों में बिकते सुना है। अक्‍सर इनके बारे में हमें जानने की भी उत्‍सुकता बनी रहती है। लेकिन, क्‍या आपने सुना है कि कोई केला लाखों में बिका हो। यह सुनकर भी जरा  अजीब तो लगेगा ही। लेकिन, यह सच है। यह सच्‍चाई अमेरिका के मियामी की एक आर्ट गैलरी में उस वक्‍त सामने आई जब एक डक्ट टेप लगे केले को 85 लाख रुपए में किसी ने खरीद लिया।  इसको एक फ्रांस के एक व्‍यक्ति ने 1,20000 डॉलर में खरीदा था। दरअसल, ये अपनी कला को दर्शाने का एक माध्‍यम था। इस आर्ट को बनाने वाले इटली के आर्टिस्ट मौरिजियो थे।

आपको बता दें कि मौरिजियो अपनी अजीबो-गरीब आर्ट के लिए जाने जाते हैं। पिछले दिनों उनका 18 कैरेट सोने से बना टॉयलेट भी मीडिया की सुर्खियां बना था। इस बार आर्ट गैलरी में लगे केले ने सभी का ध्‍यान अपनी तरफ खींचा था। मौरिजियो ऐसी तीन कलाकृति बना चुके हैं, इनमें से दो बिक चुकी हैं। डक्‍ट टेप से लगा केला उनकी तीसरी कलाकृति थी।लेकिन इससे पहले की ये आर्ट खरीददार की होती, इस केले को अमेरिका के आर्टिस्ट डेविड डाटुना ने दीवार से निकालकर खा लिया।

डाटुना के इस रवैये के खिलाफ आर्ट गैलरी के डायरेक्टर लूसियन टेरेस ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं उनका कहना है कि उन्‍हें ये अच्‍छा लगा इसलिए उन्‍होंने उसे खा लिया। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो पोस्‍ट किया है जिसमें वह दीवार पर लगे इस केले को टेप से छुटाकर खाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनकी वीडियो भी बनाई और डाटुना ने कुछ कहा भी। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍होंने लिखा है मैं भूखा था, इसको खाने में काफी मजा आया और ये काफी स्‍वाद था।

बहरहाल, आर्ट गैलरी के सामने समस्‍या इस केले को खाने के बाद ही पैदा भी हुई। लिहाजा इससे निपटने के लिए तुरंत मियामी के एक ग्रोसरी स्‍टोर से दूसरा केला खरीदा गया। इस केले को दोबारा डक्‍ट टेप की मदद से दीवार पर लगाया गया। इस आर्ट गैलरी के मालिक इमैनुएल पैरोटिन का कहना था कि यह केला दुनिया के बीच होने वाले व्‍यापार और ह्यूमर का प्रतीक है। लिहाजा इसको मौरिजियो ने ‘कॉमेडियन’ नाम दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button