ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
विदेश

फिनलैंड की सना मारिन बनीं दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री, जानिए- उनके बारे में कुछ खास बातें

नई दिल्‍ली। सिर्फ 34 साल की उम्र में प्रधानमंत्री! जी हां, सना मारिन फिनलैंड की नई प्रधानमंत्री बनी हैं और वह सिर्फ 34 साल की हैं। वह देश के राजनीतिक इतिहास में सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं। बता दें कि फिनलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री साउली निनीस्तो के पद से इस्तीफा देने के बाद से सना मारिन के प्रधानमंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि वह सीधे ही प्रधानमंत्री के पद पर काबिज हो गई हैं। इससे पहले वह परिवहन और संचार मंत्री भी रही हैं।

यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्‍सी होन्‍चेरुक को पीछे छोड़

इसके साथ 34 वर्षीय मारिन दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गईं हैं। इसके पूर्व यह खेताब यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्‍सी होन्‍चेरुक के नाम था। उव वक्‍त वह दुनिया के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, लेकिन मारिन ने 34 वर्ष में यह पद धारण कर सबसे युवा प्रधानमंत्री का खेताब अपने नाम कर लिया है।

प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद मारिन ने कहा कि मैंने अपनी उम्र या लिंग के बारे में कभी नहीं सोचा। मैं मेरे राजनीति में आने के कारणों और उन चीजों के बारे में सोचती हूं, जिनके लिए मतदाताओं ने हम पर भरोसा जताया है।

इन दिनों फ‍िनलैंड राजनीतिक स्थिरता के दौर से गुजर रहा है। इसकी शुरुआत डाक कर्मचारियों की हड़ताल से हुई। हालांकि यह 27 नवंबर को समाप्‍त हो गई, लेकिन अभी तक यह अस्थिर रहा है। दरअलस, 700 डाक कर्मचारियों की मजदूरी में कटौती की योजना पर कई हफ्तों के राजनीतिक संकट के बाद रिन्‍ने ने पद छोड़ दिया था। इस हड़ताल के बाद निष्क्रियता के कारण साउली निनीस्‍तो ने अपना विश्‍वास खो दिया।

कौन हैं सना मारिन

मारिन का जन्‍म 16 नवंबर 1985 को फ‍िनलैंड में हुआ था। वर्ष 2015 में वह संसद सदस्‍य के रूप में निर्वाचित हुईं। पहली बार वह 2019 में सरकार में शामिल हुईं। सरकार में वह परिवहन व संचार मंत्री बनीं।

वर्ष 2012 में वह प्रशासनिक विज्ञान में टैम्पियर विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद वह राजनीति में सक्रिय हुईं। 2017 में उन्‍हें सिटी काउंसिल में चुना गया। मारिल समान लिंग वाले पार्टनर की संतान हैं।

उत्‍तर यूरोप का एक गणराज्‍य है फ‍िनलैंड

फ‍िनलैंड गणराज्‍य उत्‍तरी यूरोप का एक देश है। इसकी राजधानी हेलसिंकी है। इसकी सीमा पश्चिम में स्‍वीडन, पूर्व में रूस और उत्‍तर में नार्वे स्थित है। इस देश की आबादी करीब 53 लाख है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह यूरोप का आठवां सबसे बड़ा जनधनत्‍व के आधार पर यूरोपीय संघ में सबसे कम आबादी वाला देश है। देश में रहने वाले बहुसंख्‍यक लोगों की मातृभाषा फ‍िनिश है।

इस देश की 5.5 फीसद आबादी की मातृभाषा स्‍वीडिश है। फ‍िनलैंड ऐतिहासिक रूप से स्‍वीडन का एक हिस्‍सा था। वर्ष 1809 में वह रूसी साम्राज्‍य का एक स्‍वायत्‍त रूप से शामिल था। फ‍िनलैंड 1955 में संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ और 1995 में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ। एक सर्वेक्षण में सा‍माजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सैन्‍य संकेतकों के आधार पर फ‍ि नलैंड को दुनिया का सबसे अधिक स्थिर देश करार दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button