ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
मनोरंजन

राजस्थान में ‘पानीपत’ को लेकर गरमाई राजनीति, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया ट्वीट

नई दिल्ली। ‘पानीपत’ फ़िल्म को लेकर राजस्थान में राजनीति गरमाने लगी है। फ़िल्म को बैन करने की मांग के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने डिस्ट्रीब्यूटर्स को जाट समाज से बात करने की सलाह दी है। फ़िल्म में महाराज सूरजमल को लेकर दिखाए हिस्से पर राजस्थान के कुछ जगहों से आपत्ति आ रही है। इस बीच भरतपुर इलाके में लोग फ़िल्म के खिलाफ़ प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा, ‘फिल्म में महाराजा सूरजमल जी के चित्रण को लेकर जो प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, ऐसी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए थीं… सेंसर बोर्ड इसमें हस्तक्षेप करे और संज्ञान ले। डिस्ट्रीब्यूटर्स को चाहिए कि फिल्म के प्रदर्शन को लेकर जाट समाज के लोगों से अविलम्ब संवाद करें।’ इसके अलावा उन्होंने महापुरुषों के सम्मान की भी बात की। उन्होंने लिखा, ‘फिल्म बनाने से पहले किसी को भी किसी के व्यक्तित्व को सही परिप्रेक्ष्य में दिखाना सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि विवाद की नौबत नहीं आए। मेरा मानना है कि कला का, कलाकार का सम्मान हो परंतु उनको भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी जाति,धर्म,वर्ग के महापुरुषों और देवताओं का अपमान नहीं होना चाहिए।

Ashok Gehlot

@ashokgehlot51

फिल्म में महाराजा सूरजमल जी के चित्रण को लेकर जो प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, ऐसी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए थी… सेंसर बोर्ड इसमें हस्तक्षेप करे और संज्ञान ले। डिस्ट्रीब्यूटर्स को चाहिए कि फिल्म के प्रदर्शन को लेकर जाट समाज के लोगों से अविलम्ब संवाद करें।

247 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Vishvendra Singh

@vishvendrabtp

Leaving Jaipur shortly. Will be joining the protests in Bharatpur at 1pm.

118 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button