ब्रेकिंग
Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि... शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी
मनोरंजन

वायरल हुआ रेखा का नया फोटोशूट कभी नहीं देखा होगा एक्ट्रेस का ऐसा लुक

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस रेखा इस उम्र में भी अपनी खूबसूरती से कहर ढाने में पीछे नहीं हैं। आज भी लोग उनकी अदा और अंदाज के दीवाने हैं। रेखा जब भी किसी इवेंट या फिर किसी शो में जाती हैं, तो अक्सर उनके लुक को देख लोग हैरान रह जाते हैं। आज भी लोग उनके ग्लैमर की तारीफ करते हैं। वहीं अब रेखा का नया फोटोशूट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। रेखा ने हाल ही में एक मैगजीन के लिए ग्लैमरस लुक में फोटोशूट करवाया है। ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। रेखा इस लुक में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

रेखा के लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान

रेखा की लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि 68 साल की उम्र में भी रेखा अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाने में पीछे नहीं हैं। मांग में सिंदूर, डार्क लिपस्टिक, गोल्डन कलर की साड़ी के साथ हैवी डायमंड ज्वैलरी एक्ट्रेस ने पहनी हुई है। इन फोटोज में रेखा काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।

इन फोटोज में रेखा 6 अलग-अलग तरह के लुक में दिखाई दे रही हैं। हर एक लुक काफी अलग और शानदार है। रेखा ने अपने लुक में इंडियन स्टाइल के गोल्डन कलेक्शन को अपनाया है। रेखा अनारकली सूट में भी दिखाई दीं।

महारानी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं रेखा

लेटेस्ट फोटोशूट में कभी रेखा का महारानी लुक देखने को मिल रहा है तो कभी वे क्लासिक लुक में दिखाई दे रही हैं। रेखा ने अपने फोटोशूट से एक बार फिर उनके गोल्डन इरा की याद दिलाई। जब वे अनारकली लुक में फिल्मों में दिखाई दी थीं।

इस फोटोशूट में एक्ट्रेस ने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं। रेखा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। एक बार रेखा की मांग में सिंदूर देख हर किसी का ध्यान वहीं गया। बता दें कि रेखा ने दो बार शादी की थी, लेकिन अभी तक वे अकेले जिंदगी बिता रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button