ब्रेकिंग
Khandwa Truck Accident: खंडवा में बारातियों से भरा ट्रक पलटने से मची चीख-पुकार; 100 से अधिक लोग घायल Bhopal Crime News: भोपाल में HR मैनेजर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; सेल्समैन प्रेमी गिरफ्ता... Raisen Road Accident: सेहतगंज टोल प्लाजा के पास भोपाल-सागर रूट की बसें टकराईं; नीतीश और माखन की हुई ... MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ...
देश

वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला लुक, जल्द ही नए अवतार में नजर आएगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन

देश में अब तक अलग-अलग रूट्स पर 25 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस को सफलतापूर्वक चलाया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों को अब तक देश की सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल चुकी है। इस बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नया लुक सामने आ गया है। जल्द ही पटरियों पर एक अलग लुक और कलर के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी।

बदला वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग
सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस की कुछ तस्वीरें नई तस्वीरें सामने आईं हैं। एक ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है नई वंदे भारत एक्सप्रेस एक अलग रंग में नजर आ रही है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस मौजूदा ट्रेन से अलग नजर आने वाली है। नई ट्रेन भगवा और ग्रे रंग के बॉर्डर में आएगी। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इसकी पहली रैक रॉल आउट होने वाली है।

अभी कैसी दिखती है ट्रेन
देश के अलग-अलग रूटों पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। जो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अभी रूटों पर दौड़ रहीं हैं। वह सफेद रंग की हैं और नीले रंग का बॉर्डर दिया गया है। ट्रेन के इंजन पर सफेद रंग के साथ नीले रंग का बॉर्डर दिया गया है। जोकि लोगों को बहुत आकर्षित करता है। लोग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देखने और उसके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रहती है।

जल्द आएगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि देश में जल्द ही स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी आएगी। उन्होंने बताया कि पांच घंटे से ज्यादा और 400 किमी। से ज्यादा दूरी वाले स्टेशनों के लिए स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। स्लीपर कोच जुड़ने से रेलवे के रेवेन्यू में भी इजाफा होगा और पैसेंजर को कम समय में अपने स्टेशन पर पहुंचाया जाएगा। इस दौरान ट्रेन की स्पीड 130 किमी। प्रति घंटे से ज्यादा की रहेगी।

दरअसल, वंदे भारत ट्रेन में फिलहाल चेयर सिटिंग है। स्लीपर वंदे भारत चलाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक सर्वे किया जिसमें देखा गया कि वो लंबे रूट पर यात्रियों को ज्यादा सुविधा दे सकता है। ये सर्वे उन रूट्स पर किया गया जिसमें यात्रियों की संख्या ज्यादा है और कमाई के हिसाब से भी वो रूट्स इम्पोर्टेन्ट हैं। रेलवे फिलहाल इस तैयारी में है कि लंबे रूट्स पर अगर वंदे भारत ट्रेन चलाई जाती है तो कितना फायदा होने वाला है।

आपको बता दें, फ़िलहाल में ट्रेन की मनुफैचरिंग महाराष्ट्र, हरियाणा, राय बरेली और चेन्नई में चल रही है। इसके अलावा भारत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सफलता के बाद, मोदी सरकार जल्द ही सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों का मिनी संस्करण पेश कर सकती है। भारतीय रेलवे जल्द ही इस मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की योजना बना रहा है, जिसमें केवल आठ कोच होंगे, जो वंदे भारत एक्सप्रेस के आधे हैं

शुरुआत में रेलवे दिल्ली से कानपुर और वाराणसी से दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्लान कर रहा है। रेलवे की मॉनिटरिंग कमेटी इस पूरे मामले पर रिपोर्ट भी तैयार कर रही है। रेलवे वंदे भारत के साथ-साथ शताब्दी ट्रेन में भी चेयर कार में बदलाव करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए उन रूट्स को फाइनल किया जाएगा जिन पर पैसेंजर्स ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button