ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मनोरंजन

19 दिन बाद हॉस्पिटल से घर लौटीं दीपिका कक्कड़ बेटे के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

सुराल सिमर का दीपिका कक्कड़ इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही दीपिका और उनके हसबैंड शोएब इब्राहिम पैरेंट्स बने हैं। 21 जून 2023 को कपल ने एक बेटे का स्वागत किया है। दीपिका की प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई थी। इतने दिनों से दीपिका हॉस्पिटल में ही थीं। अब हाल ही में एक्ट्रेस बेबी के जन्म के बाद पहली बार स्पाॅट हुई हैं। दरअसल दीपिका का बेटा NICU से बाहर आ गया है। इसलिए एक्ट्रेस अपने बच्चे के साथ सोमवार को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं। दीपिका और शोएब को अपने बच्चे के साथ हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए देखा गया।

न्यू बाॅर्न बेबी के साथ नजर आए दीपिका-शोएब

इस दौरान शोएब ने अपने न्यू बॉर्न बेबी को अपनी गोद में ले रखा था। शोएब और दीपिका ने अपने बच्चे के साथ पैपराजी को पोज भी दिए। वहीं दीपिका ने इस दौरान ब्लश पिंक कलर के सलवार सूट पहन रखा था, वहीं शोएब ने कंफर्टेबल टी शर्ट और लोअर पहना हुआ था। शोएब और दीपिका अपने बच्चे का चेहरा रिवील नहीं किया है। बता दें कि दीपिका कक्कड़ के आठवें महीने में ही डिलीवरी हो गई थी। प्रीमेच्योर डिलीवरी के कारण दीपिका के बच्चे को NICU में रखा गया था। जिसके बाद अब 19 दिन बाद दीपिका का बेटा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुआ है।

शोएब ने शेयर की बेटे की हेल्थ अपडेट

शोएब ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उनका बेटा NICU से डिस्चार्ज हो गया है। शोएब ने बताया था कि अब उनका बेटा ठीक है और पहले से बेहतर है। शोएब ने बच्चे के लिए दुआ करने पर अपने फैंस को धन्यवाद किया है। बता दें कि दीपिका और शोएब साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। फिलहाल दीपिका टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर हैं। वहीं शोएब ‘अजूनी’ शो में नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button