ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मध्यप्रदेश

बैरागढ़ से गायब किशोरियों का पता नहीं लगा सकी पुलिस स्वजन ने थाने के सामने दिया धरना

भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हाल ही में घर से गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस अब तक नही ढूंढ सकी है। इस मामले में बूढ़ाखेड़ा एवं शिखर परिसर निवासी लापता किशोरियों के स्वजन ने पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाया और थाने के सामने धरना दिया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने भी पुलिस के रवैए पर चिंता प्रकट की, स्‍वजन के साथ धरने में शामिल हुई।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता थाने के सामने स्थित बलिदानी हेमू कालानी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित हुए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मारण ने कहा कि गरीब परिवार की नाबालिगों के गायब होने की घटना चिंता का विषय है। किशोरियों के स्वजन थाने जाते हैं तो उनकी कोई बात नहीं सुनी जाती। आठ दिन से स्वजन थाने के चक्कर लगा रहे हैं। परिवार चिंतित है। धरने में ब्लाक प्रवक्ता महेश कुमार गुरबानी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के नेता जगदीश सांवले, नरेंद्र केवलानी, दिलीप ज्ञानचंदानी, ब्लाक महामंत्री घनश्याम लालवानी एवं शम्मी गंगवानी आदि शामिल हुए। किशोरियों के स्वजन ने पुलिस पर असहयोग का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। स्वजन ने कहा कि बैरागढ़ थाने में उनसे सीधे मुंह बात नहीं की जाती, आठ दिन बाद भी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

पुलिस का तर्क, टीम को राजगढ़ भेजा

इस मामले में पुलिस का कहना है कि लापता किशोरियों की तलाश की जा रही है। उपनिरीक्षक उमाशंकर मिश्रा के अनुसार एक किशोरी की लोकेशन राजगढ़ के निकट मिली है। पुलिस टीम उसकी तलाश में राजगढ़ रवाना हो गई है। दूसरी किशोरी की भी तलाश की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button