ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मध्यप्रदेश

पिता ने बेटियों का धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप पत्नी ने किया इंकार

 सिरोंज। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इकलौद निवासी राजाराम अहिरवार ने देहरी जागीर के आफताब मिया पर अपनी दो बेटियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आफताब उनकी बेटियों को जबरन बुर्का पहनने और मदरसा जाने के लिए दबाव बनाता है। राजाराम ने एक दिन पहले गुरुवार को इसकी शिकायत एसडीएम हर्षल चौधरी से की थी।

शुक्रवार को राजाराम की पत्नी बेटियों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंची और उसने किसी तरह के दबाव से इंकार किया। राजाराम ने अपनी शिकायत में बताया कि आफताब ने उनकी पत्नी को आफताब ने अपने घर पर जबरन रखा है। उनकी सात और आठ साल की दो बेटियां भी अपनी मां के साथ रह रही है। जब वे बेटियों से मिलने गए तो उन्होंने रोते हुए बताया कि उन्हें बुर्का पहनने और मदरसा जाने के लिए कहा जाता है। उन्होंने प्रशासन से पत्नी और बेटियों को आफताब के घर से मुक्त करने का आग्रह किया है। इस संबंध में हर्षल चौधरी ने बताया कि राजाराम की शिकायत उन्होंने जांच के लिए पुलिस को दी है।

शुक्रवार को राजाराम की पत्नी बेटियों के साथ उनके कार्यालय आई थी। उसने लिखित में बताया है कि वह अपने पति से प्रताड़ित थी इसलिए अपने भाई के साथ शहर में अलग घर में रह रही है। महिला ने किसी तरह के दबाव से इंकार किया है।

बाल आयोग ने जारी किया नोटिस

इस शिकायत के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कलेक्टर और एसपी को नोटिस जारी कर तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने बताया कि नोटिस में बच्चों के बयान बाल कल्याण समिति के समक्ष कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को जांच कर दोनों बेटियों के शिक्षा के उचित प्रबंध करने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button