ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
दिल्ली/NCR

लाखों का सामान गायब! दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर लगा डिवाइडर बैरियर चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पूरी तरह शुरू होने का सभी को बेसब्री से इंतजार है. अभी नए खुले एक हिस्से पर ट्रायल रन शुरू ही हुआ था कि यहां चोरी हो गई. जी हां, यहां सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के रॉड और डिवाइडर बैरियर चोरी हो गए हैं. दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे भारत के सबसे बहुप्रतीक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है.

चोरी की ये घटना यात्रियों, स्थानीय निवासियों और अधिकारियों को चौंका रही है. खासकर तब जब एक्सप्रेसवे अपने आधिकारिक उद्घाटन के बेहद करीब है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बीच के डिवाइडर पर लगे आयरन रॉड्स की जगह खाली जगहें दिखाई दे रही हैं. वीडियो में लोगों की सिविक सेंस पर सवाल उठाया गया. और कहा कि देश के विकास प्रोजेक्ट्स के प्रति जिम्मेदारी की कमी चिंताजनक है. यह वीडियो वायरल हर कहीं वायरल है और इस चोरी की भारी आलोचना भी हो रही है.

वीडियो में चोरी की सटीक लोकेशन साफ नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये दिल्ली के पास है. NHAI के एक अधिकारी के अनुसार, चोरी दिल्ली/उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में हुई होगी. देहरादून की तरफ का सेक्शन और एलीवेटेड कॉरिडोर में अभी बैरियर लगे ही नहीं हैं, इसलिए वहां से चोरी की संभावना नहीं है.

दिल्लीदेहरादून सफर अब सिर्फ 3 घंटे का

एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद दिल्ली से देहरादून का सफर सिर्फ 3 घंटे रह जाएगा. इससे रोजाना यात्रा करने वालों, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्रैवलर्स में उत्साह है. लेकिन चोरी और वैंडलिज़्म जैसी घटनाएं प्रोजेक्ट की सुरक्षा और टिकाऊपन पर सवाल खड़े कर रही हैं.

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

ये कोई पहली बार नहीं है. इससे पहले भी निर्माण साइट्स से मेटल बार्स, फेंसिंग और उपकरणों की चोरी की शिकायतें मिल चुकी हैं. अधिकारियों के मुताबिक, एक्सप्रेसवे अभी ट्रायल फेज में है. पूरी सुरक्षा तैनाती तभी होगी जब इसे आधिकारिक तौर पर ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा.

फिलहाल खुले मटीरियल और सीमित निगरानी की वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं. आयरन रॉड्स की चोरी गंभीर मसला है, क्योंकि यही रॉड्स लेन डिसिप्लिन बनाए रखते हैं और वाहनों को गलत दिशा में जाने से रोकते हैं.

कुछ हिस्से पहले से खुले

दिल्लीसहारनपुरदेहरादून एक्सप्रेसवे एक बड़ा हाईवे प्रोजेक्ट है जो दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के बीच यात्रा को आरामदायक और कर देगा. साथ ही यात्रा का समय भी कम लगेगा. करीब 32 किमी हिस्सा लगभग तैयार है और इसे दिसंबर अंत या जनवरी की शुरुआत में खोलने की योजना है. गीता कॉलोनी, सीलमपुर और शाहदरा के पास के हिस्से पहले ही ट्रायल रन के लिए खुले हैं. बैरियर्स हटाए जा चुके हैं और गाड़ियां चल रही हैं, जिससे साफ है कि इसका उद्घाटन बहुत जल्द होने वाला है.

Related Articles

Back to top button