ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

विधायक और नपा अध्यक्ष के बीच जमकर तू तू-मैं मैं गनमैन से गन छीनने की कोशिश

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के पथरिया तहसील मुख्यालय की नगर परिषद कार्यालय में सोमवार की शाम स्थानीय बहुजन समाज पार्टी की विधायक एवं नगर परिषद अध्यक्ष के बीच हुई तू तू मैं मैं गाली गलौज हो गई। बात यहां तक बढ़ी की गनमैन से गन छीनने तक की कोशिश की गई। इसका वीडियो प्रसारित होने के बाद मामला गंभीर हो गया है। जिसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा विधायक के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में एसडीओपी पथरिया वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विधायक रामबाई एवं 3 पार्षदों के विरुद्ध शासकीय कार्य में व्यवधान, शासकीय दस्तावेज फाड़ने, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह है पूरा मामला

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बहुजन समाज पार्टी की विधायक राम बाई परिहार सोमवार को जब पथरिया के नगर परिषद कार्यालय पहुंची और उन्होंने उन पर सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार से 5 लाख रुपये मांगे जाने के मामले में नगर परिषद अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा से बातचीत की। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हो गया। इस संबंध में सुंदर लाल विश्वकर्मा का आरोप था कि विधायक रामबाई ने ठेकेदार से सड़क निर्माण करने के नाम पर 5 लाख रुपए की राशि की मांग की है। इस बात की जानकारी ठेकेदार ने नगर परिषद अध्यक्ष को दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया लेकिन जब विधायक श्रीमती रामबाई के सामने ठेकेदार इस बात से मुकर गया तो इस बात को लेकर मामला इतना बढ़ा कि गाली गलौज तक बात बढ़ गई। इस दौरान विधायक श्रीमती रामबाई परिहार द्वारा अपने गनमैन की गन छीनने का भी प्रयास किया गया। इस बात पर नगर परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल विश्वकर्मा भी खड़े होकर लड़ने के लिए उतारू हो गया । इस बीच नगर पालिका सीएमओ ने मामले को शांत करने का प्रयास किया और उपस्थित लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ।

विधायक ने यह लगाया आरोप

इस दौरान विधायक रामबाई का आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा सड़क निर्माण में ठेकेदार की मिलीभगत से चलते सड़क गुणवत्ता ठीक तरह से नहीं की गई। जिस पर उन्होंने ठेकेदार से इस मामले में गुणवत्ता विहीन सड़क बनाने का आरोप लगाते हुए सड़क को सही तरीके से बनाने की बात कही थी। इसी बात को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष नाराज थे जिस बात पर लेकर विवाद हुआ। वही नगर परिषद अध्यक्ष सुंदर लाल विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने विधायक राम बाई परिहार के अलावा स्थानीय एक भाजपा एक कांग्रेसी और एक बहुजन समाज पार्टी के पार्षद के विरुद्ध पुलिस थाना पथरिया में मामला दर्ज कराया है

 

Related Articles

Back to top button