ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा
मध्यप्रदेश

स्कूली छात्राओं के पानी की बोतल में पेशाब भरने का मामला गरमाया पुलिस ने दर्ज किया मामला

मंडला। मंडला जिले के बिछिया विकासखंड में स्थित लफरा ग्राम पंचायत के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के पानी की बोतल में पेशाब भर देने का मामला तूल पकड़ चुका है। इस मामले में पुलिस भी सक्रिय हो गई है और अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की जा चुकी है इसके अलावा बुधवार को केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के अलावा बिछिया विधानसभा विधायक नारायण सिंह पट्टा और निवास विधानसभा के विधायक डा अशोक मर्सकोले के इस स्कूल में पहुंचने से राजनीतिक सरगर्मी भी शुरू हो गई है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने जताई नाराजगी

मामले के बारे में जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने बेहद नाराजगी जताई। उन्होंने कहा यह पहला मौका है जब जिले में इस तरह की शर्मनाक घटना सामने आई है। उन्होंने अपराध की पुष्टि होने पर चेतावनी दी है कि यदि यह अपराध सत्य साबित हुआ तो इसमें न ही दोषियों को बख्शा जाएगा न ही उनके स्वजनों को बख्शा जाएगा।

मप्र में ऐसी घटनाएं चिंता का विषय

बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने जबरदस्त आक्रोश जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में ही इस तरह की घटनाएं क्यों सामने आ रही हैं? यह चिंता का विषय है। स्कूल से जुड़ा होने के कारण यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। निवास विधायक अशोक मर्सकोले ने भी मामले की जांच सूक्ष्मता से कराए जाने की बात पर जोर दिया। कल दिन भर लफरा स्थित विद्यालय में गहमागहमी का माहौल बना रहा।

स्वजनों को दिया कार्रवाई का आश्वासन

जनप्रतिनिधियों के पहुंचने के बाद गांव भर के पूरे ग्रामीण विद्यालय में उपस्थित रहे। उन सभी ने इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की और जनप्रतिनिधियों के समक्ष जबरदस्त आक्रोश जताया। केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सभी छात्र-छात्राओं और उनके स्वजनों से मिले और उन्हें इस मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

अज्ञात पर एफआइआर दर्ज

मामले के बारे में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि इस अपराध में अज्ञात के खिलाफ 269, 270 धारा के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। दोषी पाए जाने पर आरोपित के विरुद्ध भारतीय दंड विधान के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लफरा ग्राम पंचायत के शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय के 11वीं कक्षा की दो छात्राओं की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। छात्राओं का कहना है कि उनके पानी की बोतल में अपशिष्ट पदार्थ मिले जिसकी गंध से उन्होंने उसे पहचाना। अपशिष्ट पदार्थ पेशाब माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button