ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

अपने बयान पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने दी सफाई, कहा- मुझे ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने पहले विवादित बयान दिया और बाद में फिर अपने ही बयान पर सफाई भी दी है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भ्रष्ट राजनेताओं और नौकरशाहों की हत्या करने वाले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मुझे राज्यपाल होने के नाते ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मैंने जो भी कहा, वह यहां लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार की वजह से हताशा और गुस्से में कहा था।लेकिन मेरी सोच वही है कि यहां बहुत राजनेता और नौकरशाह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

आपको बता दें कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा था- ‘ये लड़के जो बंदूक लिए अपने लोगों को मार रहे हैं, पीएसओ, एसडीओ को मारते हैं। क्यों मार रहे हो इनको? उन्हें मारो जिन्होंने तुम्हारा मुल्क लूटा है, जिन्होंने कश्मीर की सारी दौलत लूटी है। इनमें से भी कोई मारा है अभी? बंदूक से कुछ हासिल नहीं होगा। उन्होंने कहा, श्रीलंका में लिट्टे नामक एक संगठन था और उसे समर्थन भी था लेकिन यह भी समाप्त हो गया। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ख्री सुल्तान चो स्पोर्ट्स स्टेडियम कारगिल में कारगिल लद्दाख पर्यटन महोत्सव -2019 के उद्घाटन पर ये विवादित भाषण दिया था। राज्यपाल ने कहा कि कारगिल और लेह के में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं और यहां इस तरह के पर्यटन उत्सवों की आवश्यकता थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button