ब्रेकिंग
महाराष्ट्र की सियासत में नए सियासी समीकरणों की सुगबुगाहट, शरद पवार गुट और बीजेपी की मुलाकातों से हड़... लद्दाख के लेह में भूकंप के तेज झटके: रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता, पालघर में भी डोली धरती; जानें क्यो... वाराणसी स्मार्ट सिटी योजना के 10 वर्ष पूरे, 1000 करोड़ रुपये की लागत से बदली धर्मनगरी की सूरत और सीर... नागपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी में जा रहे दोस्तों की कार ट्रक में घुसी, 2 की मौके पर म... देश भर में मॉनसून का तांडव: दिल्ली से यूपी-बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज आपके राज्य में कैस... आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क...
खेल

बल्लेबाजी के लिए जाने से पहले बेटी के साथ कुछ ऐसे खेले रोहित शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 मैच देखने के लिए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह बेटी समायरा के साथ स्टेडियम पहुंचीं। मैच शुरू होने से ठीक पहले रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम से बाहर निकले और पास ही में बने फैमिली बॉक्स में अपनी बेटी को एंटरटेन करने लगे। बाद में मैदान में जाकर रोहित शर्मा ने बल्ले से हजारों दर्शकों को एंटरटेन किया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी 71 रन की पारी खेलने से पहले रोहित शर्मा पैड पहनकर हाथ में ग्लव्स और हेलमेट लेकर थोड़ी देर के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आए। यहां उनके कुछ फैंस खड़े थे, लेकिन उन्होंने कुछ सेकेंड अपनी बेटी समायरा के साथ बिताने का फैसला किया। रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में बेटी से बात और कुछ अजीब से हरकतें भी कीं जो अक्सर पिता अपने बच्चों के साथ करता है

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है वीडियो

बेटी समायरा के साथ खेलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा का वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में मुंबई इंडियंस ने लिखा है, “अनुमान लगाइए कौन है जो स्टैंड्स में रोहित शर्मा से बात कर रहा है? हिंट – ये है कि वो एक बेबी है।” इसी बात और रोहित शर्मा की क्यूट हरकतों से पता चल रहा है कि वो अपनी बेटी के साथ बात कर रहे हैं। आप भी देखिए ये क्यूट वीडियो

लंबे समय के बाद रोहित शर्मा की पत्नी रितिका उनका कोई मुकाबला देखने के लिए बेटी के साथ स्टेडियम में पहुंची थीं। ऐसे में रोहित शर्मा ने भी उन लोगों को निराश नहीं किया। पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहने वाले रोहित शर्मा ने 34 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 71 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, जब रोहित शर्मा आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूप लौट रहे थे तो पत्नी रितिका बेटी को गोद में लिए उनका अभिवादन कर रही थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button