ब्रेकिंग
Kerala Happiness Department: भूटान की तर्ज पर केरल में बनेगा ‘आनंदम’ विभाग, लोगों की खुशहाली मापने क... Supreme Court Verdict: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, धर्म बदलकर मुसलमान बने लोग BC(M) आरक... Churu Murder Case: राजस्थान के चूरू में रूह कंपा देने वाली वारदात, सरपंच चुनाव की जिद में पिता ने इक... Supreme Court Hearing on SIR: महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट से नाम काटने के मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त... Gaya Crime News: गया में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका और जमीन के चक्कर में कलयुगी बेटे ने की बीमार पिता... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, शव को जमीन में गाड़कर ऊपर रोप... Noida Child PGI Negligence: नोएडा के चाइल्ड पीजीआई में डॉक्टर और स्टाफ की लापरवाही, पिता को खुद सिरि... Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में समय से पहले पड़ी कड़ाके की ठंड, लाहौल-स्पीति में सीजन की ... Mushroom Benefits: कुकुरमुत्ता से मशरूम बनने की कहानी, जानिए कैसे भारत की फेवरेट सब्जी बना यह पौष्टि... Supreme Court Hearing: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहु...
मध्यप्रदेश

बाणगंगा से बाणेश्वर महादेव की निकलेगी सवारी गांधी हॉल में होगी महारुद्र पूजा

 इंदौर । इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 24 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। सावन अधिकमास के सोमवार पर शिव मंदिरों में विभिन्न आयोजन होंगे। इसमें बाणेश्वर महादेव की सवारी निकाली जाएगी। चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। पुरुषोत्तम मास के निमित्त विभिन्न अनुष्ठान होंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव और रामायण पाठ भी होगा।

– आचार्य विहर्ष सागर महाराज की चातुर्मासिक प्रवचनमाला सुबह 8.30 बजे मोदीजी की नसिया बड़ा गणपति पर होगी। इसमें जैन समाज में संत और शिष्य के संबंध पर संबोधित करेंगे।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन उनके प्रवचन सुबह 9 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– प्राचीन बाणेश्वर महादेव मंदिर बाणगंगा से बाणेश्वर महादेव की सवारी सुबह 9.30 बजे निकाली जाएगी। सवारी बाणगंगा नाका, बाणगंगा मेन रोड, मरीमाता चौराहा, महेश गार्ड लाइन, वृंदावन कालोनी से वापस मंदिर परिसर आएगी। इसके बाद महाआरती एवं महाप्रसादी होगी। इसमें गणेशजी व रिद्धि-सिद्धि द्वारा भगवान भोलेनाथ की पूजा की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी।

– भारतीय दर्शन में अगर आपकी रुचि है तो यह आयोजन आपके लिए मर्म कला अनुष्ठान एवं प्रिंसेस आर्ट पैसेज का पौराणिक आपके लिए खास है। इसमें युवा चित्रकार रोहित जोशी की भारतीय दर्शन पर रची कृतियों की प्रदर्शन सुबह 10 बजे से प्रिंसेस बिजनेस स्काई पार्क में होगी।

– माहेश्वरी मेवाड़ा पंचायती थोक डेढ़ सौ महिला मंडल के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं 108 श्रीमद् भागवत पारायण दस्तूर गार्डन फूटी कोठी पर दोपहर 2.30 बजे से होगा। कथा वज्रोत्सव महाराज के मुखारविंद से होगी।

– पुरुषोत्तम मास के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 3 से 6.30 बजे तक गीता भवन में होगा। इसके अलावा 108 श्रीमद् भागवत एवं रामायण के मूल पारायण का पाठ प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे एवं दोपहर 3.30 से 6.30 बजे तक हंसदास मठ बड़ा गणपति पर होगा।

– नौलखा स्थित मनकामनेश्वर कांटाफोड़ मंदिर में हर दिन भगवान का फूलों से श्रृंगार होगा। भगवान के शृंगारित स्वरूप के दर्शन शाम 6 बजे से होंगे। श्रावण के आखिरी सोमवार को भगवान की सवारी निकाली जाएगी। इसके साथ आकर्षक झांकी भी सजाई जाएगी।

– आर्ट आफ लिविंग द्वारा सामूहिक महारुद्र पूजा और सत्संग शाम 7 बजे से गांधी हॉल प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इसमें बेंगलुरु से आए ऋषि विद्याधर के सान्निध्य में पूजन होगा। आयोजन सभी के लिए निश्शुल्क है।

Related Articles

Back to top button