ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
लाइफ स्टाइल

हरतालिका तीज पर हाथों पर रचाएं मेहंदी के ये डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

हर महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए कई व्रत रखती हैं. इनमें से एक हरतालिका तीज भी है. इस साल हरतालिका तीज 6 सितंबर को मनाई जा रही है. महिलाएं इस दिन साथ ही उनके पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है. साथ ही सोलह श्रृंगार कर सज-सवर के रहती हैं. सुहागिन महिलाएं दिनभर उपवास रखने के बाद रात को व्रत खोलती हैं.

पूजा के दौरान, महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं और शिव-पार्वती की कथाएं सुनती हैं. सोलह श्रृंगार करती और हाथों पर मेहंदी भी लगती हैं. अगर आप भी इस खास अवसर पर अपने हाथों पर मेहंदी लगा रही हैं, तो इन डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं.

आजकल इस तरह के गोल मेहंदी डिजाइन बहुत ट्रेंड में है. इसे लगाने भी बहुत आसान होता है. आप हरतालिका तीज पर इस तरह के गोल मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. ये आपको हाथों को खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे. इसमें आपको फूल और कई तरह के डिजाइन बना सकते हैं.

अगर शादी के बाद ये पहली हरतालिका तीज है या फिर आपको भरे हाथ मेहंदी डिजाइन पसंद है तो आप इस तरह के मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. इसमें पति-पत्नी का चित्र बनाया गया है. इसके के साथ ही इस थ्री डी मेहंदी के डिजाइन में हंस बनाया गया है. मेहंदी का ये डिजाइन बहुत ही सुंदर लग रहा है

अगर आप सिंपल डिजाइन में भरा हाथ चाहती हैं तो मेहंदी के इस डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं. इसमें श्री और ॐ लिखा है. साथ ही कलश बनाया गया है. मेहंदी का ये डिजाइन बहुत ही सुंदर लग रहा है. इसे आप घर भी आसानी से लगा सकती हैं. अगर आप कुछ अलग डिजाइन बनाना चाहती हैं, तो मेहंदी का ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट रहेगा.

शादी के बाद पहली बार हरतालिका तीज पर आप इस तरह का मेहंदी डिजाइन भी लग सकती हैं. ये बहुत ही खूबसूरत लग रहा है. इसमें कलश लेकर हाथी, साथ ही लड़का और लड़की जोड़ें में बनाएं गए हैं. साथ ही फूलों का डिजाइन भी इसमें है. आप इस तरह का डिजाइन भी लगा सकती हैं.

मेहंदी का ये डिजाइन बहुत बेहतरीन लग रहा है. इसमें एक फूल से लेकर मोर. इसी के साथ ही भगवान गणेश जी की चित्र बनाया गया है. इस तरह का मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा देगा.

Related Articles

Back to top button