ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

डा़ जायसी ने डायरिया प्रभावित गांव का लिया जायजा

मस्तूरी। ग्राम मानिकचौरी में डायरिया प्रभावितों की संख्या बढ़ने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डा़ प्रेमचंद्र जायसी मानिकचौरी पहुंचे। उन्होंने गांव का जायजा लिया और शिविर स्थल में मरीजों का हालचाल पूछा। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से बुनियादी सुविधाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने उच्च अधिकारियों को समुचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए।

शिविर स्थल पर सरपंच और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि साफ-सफाई पर ग्रामिणों को सचेत करने की जरूरत है। उन्होंने पुराने दैहान में फैली गंदगी को ठीक करने के लिए कालिन्दी स्पात संयंत्र के प्रबंधन से भी बातचीत कर इसमें त्वरित कार्रवाई किए जाने की बात कही।

तखतपुर के टिकरीपारा में हुई आई फ्लू की एंट्री

तखतपुर। बरसात के मौसम में कई बीमारियां भी आती है। इसमें एक आई फ्लू कंजक्टिवाइटिस भी है। बिलासपुर में आई फ्लू के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। पांच दिनों में 500 से जायदा मरीजों की पहचान की गई है। वहीं नगर के टिकरीपारा में मरीज मिला है। इससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। आई फ्लू से ग्रसित मरीज का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने टीम बनाकर डोर टू डोर सर्वे की बात कही है।

उन्होंने बताया कि आई फ्लू जिसे कंजंक्टिवाइटिस भी कहते हैं, आंखों की एक बीमारी है। आई फ्लू से पीड़ित व्यक्ति को आंखों में जलन, दर्द व लालपन जैसी समस्या झेलनी पड़ती है। ये बीमारी एक खास तरह के एलर्जिक रिएक्शन की वजह से होता है, लेकिन कई मामले में बैक्टीरिया का संक्रमण भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। इस संक्रमण की शुरुआत एक आंख से ही होती है, लेकिन जल्द ही दूसरी आंख भी इसकी चपेट में आ जाती है। श्वसन तंत्र या नाक-कान अथवा गले में किसी तरह के संक्रमण के कारण वायरल कंजंक्टिवाइटिस हो जाता है। संक्रमण की शुरुआत एक आंख से ही होती है, लेकिन जल्द ही दूसरी आंख भी चपेट में आ जाती है।

Related Articles

Back to top button