ब्रेकिंग
Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो...
मध्यप्रदेश

भेल दशहरा मैदान पर कुशवाहा समाज का महाकुंभ शुरू मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे

भोपाल। भेल गोविंदपुरा दशहरा मैदान पर कुशवाहा समाज का महाकुंभ शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश भर से आ चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पौने एक बजे महाकुंभ में पहुंचेंगे। कुशवाहा समाज के लोग मुख्यमंत्री चौहान की ओर से कुशवाहा कल्याण बोर्ड का गठन करने की सौगात देने पर उन्हें सम्मानित करेंगे। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाहा ने बताया कि कुशवाहा महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि हैं। अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा मप्र के अध्यक्ष और महाकुंभ के आयोजक नारायण सिंह कुशवाह ने बताया कि महाकुंभ के आयोजन शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में समाज के लोग प्रदेश के अलग-अलग शहरों से आए हैं। सभी के लिए बैठक की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह समाज के नियुक्त प्रतिनिधि व्यवस्था संभालने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button