ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
मध्यप्रदेश

फार्म डीपीटी-3 भरें नहीं चुकाना पड़ेगी पेनाल्टी

ग्वालियर। आयकर रिटर्न भरने का आज अंतिम दिन है, जो भी लोग रिटर्न भरने में पीछे रह गए हैं, वह आज अपना रिटर्न दाखिल करा लें। खासकर वे लोग जिन्होंने ऋण ले रखा है वह डीपीटी-3 फार्म जरूर जमा करें। डीपीटी -3 फार्म उन कंपनियों के लिए आवश्यक है, जो विदेशी बैंकों या अन्य कंपनियों से जमा प्राप्त करती हैं। यह उन विदेशी कंपनियों पर भी लागू होता है, जिन्हें धारा 92 या 115 जेबी टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आवश्यकता नहीं होती है।

अंकुर गर्ग कंपनी सेक्रेटरी के मुताबिक अगर कोई कंपनी विदेशी बैंकों से जमा या ऋण प्राप्त करती है, तो उसे आइआरएस के साथ यह फार्म भरना होगा। यदि आपकी कंपनी ने ऋण लिया है तो आप भी यह सुनिश्चित करें कि डीपीटी फार्म-3 जमा किया गया है या नहीं। यदि कंपनी ने किसी भी प्रकार का जमानती ऋण या गैर जमानती ऋण किसी भी बैंक या फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन कंपनी ने उसके डायरेक्टर या डायरेक्टर के रिश्तेदारों अथवा ई फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से ऋण लिया है, तब आपको फार्म भरना आवश्यक है। इसके अलावा कंपनी ने किसी सदस्य से ऋण व ग्राहक से एडवांस लिया है तो इस फार्म को भरना जरूरी है। फार्म को भरते वक्त सुनिश्चित करें कि आपकी कंपनी ने इनके अलावा किसी अन्य व्यक्ति से ऋण रूप में पैसा तो नहीं लिया है यदि पैसा लिया है तो उक्त ऋण रूपी पैसे को डिपोजिट की कैटेगरी में शामिल किया जाएगा। इस फार्म को भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यदि अंतिम तिथि में भी आप फार्म जमा नहीं कर सके तो आपको 12 गुना ज्यादा पेनाल्टी चुकानी पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button