ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

कचरा ट्रांसफर स्टेशनों के लिए 20 करोड़ रुपये से होगी उपकरणों की खरीदी

भोपाल। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को महापौर परिषद के सदस्यों (एमआइसी) की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नौ प्रस्तावों का स्वीकृत प्रदान की गई। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे पांच निर्माणाधीन कचरा ट्रांसफर स्टेशनों में मैकेनिकल उपकरण की स्थापना के लिए 20,67,41,664 रुपये खर्च किए जाने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राहुल नगर पार्ट-1 परियोजना में देरी होने पर ठेकेदार मेसर्स सुप्रीम बिल्डकान प्रालि को कार्यपूर्ण करने के लिए एक अक्टूबर 2023 तक की समयावृद्धि दी गई।

इधर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मालीखेड़ी परियोजना के संचालन एवं संधारण के लिए रहवासियों से दो वर्ष की मेंटेनेंस राशि 20,000 रुपये लिए जाने पर भी एमआइसी सदस्यों ने सहमति दी है। जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत रासलाखेड़ी परियोजना को पूर्ण करने के लिए 17 जून 2023 से 16 जून 2024 तक की एक वर्ष की प्रथम समयावृद्धि की स्वीकृति प्रदान की।

पीएम आवास मानपुर परियोजना के रिक्त आरक्षित श्रेणी के आवासों को अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित करने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। वहीं जोन पांच के वार्ड नौ में शाहजहानाबाद केन्द्रीय कर्मशाला स्थित ए एवं बी ब्लाक के भूखण्ड (यथास्थिति) में अंतरण की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही प्रतिनियुक्ति पर आए सहायक अभियंता चंचलेश गिरहरे का नगर निगम में संविलियन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। वहीं उपयंत्री पद की अर्हता रखने वाले निगम कर्मचारियों की उपयंत्री के पद पर नियुक्ति के संबंध में प्रकरण शासन को प्रेषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button