ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: विशाल आदित्य सिंह को बनाया घरवालों ने टारगेट, इस हफ्ते भेजे गए जेल

नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 में इस हफ्ते कई सारी लड़ाई और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हर हफ्ते घर में शांति बनाए रखने के लिए हफ्ते के अंत में कुछ सदस्यों को जेल भेजा जाना था। सभी घरवालों ने आपसी सहमति से विशाल आदित्य सिंह को जेल भेजा है।

बीते दिन बिग बॉस 13 में दिखाया गया कि सभी घरवालों ने एक के बाद एक रीज़न बताते हुए दो सदस्यों का नाम दिया था। ज्यादातर घरवालों ने विशाल आदित्य सिंह और शेफाली बग्गा का नाम दिया है

ज्यादातर घरवालों ने विशाल को कहा किक वो बेवजह ही दूसरों की लड़ाइयों में पड़ जाते हैं जिसके बाद घर का महौल और ज्यादा खराब हो जाता है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले हुए वीडियो टास्क में विशाल ने रश्मि और सिद्धार्थ की वीडियो में काफी भद्दा कमेंट किया था। इस बात को लेकर रश्मि देसाई ने विशाल आदित्य को खूब बातें सुनाई हैं।

आखिरकार सभी घरवालों ने विशाल आदित्य और शेफाली बग्गा को जेल भेजा गया। शेफाली बग्गा ने बीते दिन पारस  छाबड़ा का बेड ले लिया था जिसके बाद दोनों वहीं सोने के लिए जिद पर अड़ गए थे। बाद में मामला तो सुलझ गया लेकिन ज्यादातर लोगों ने शेफाली पर रात को डिस्टर्ब करने की बात कहकर उन्हें जेल का हकदार बनाया।

विशाल आदित्य और शेफाली के जेल जाने के बाद दोनों के बीच बहस होनी शुरू हो गई थी। जेल में गए लोगों को बिग बॉस द्वारा समय- समय पर काम दिए जाएंगे। जेल से बाहर जाने पर दोनों को हाथों में हथकड़ी लगा कर रखनी होगी। बिग बॉस द्वारा सबसे पहले कुछ गंदे बर्तन भेजे गए हैं, जिसे दोनों में से कोई एक साफ करेगा।

शेफाली ने आगे बढ़ते हुए खुद बर्तन साफ करने का फैसला लिया था। बीते दिन विशाल आदित्य और शहनाज़ के बीच भी बेहतरीन केमिस्ट्री देखने को मिली थी। जेल में गए विशाल को एंटरटेन करने के लिए शहनाज़ ने उनके साथ देवदास फिल्म के कुछ सीन रीक्रिएट किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button