ब्रेकिंग
जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़... NEET परीक्षा मुद्दे पर संसद में गतिरोध के बीच अमित शाह की पहल, लोकसभा अध्यक्ष को लिखा विशेष पत्र
खेल

Aus vs NZ: डेविड वार्नर ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, पर्थ टेस्ट में रचा इतिहास

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट में पूर्व दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है। वार्नर अब टेस्ट क्रिकेट में वार्नर से रन बनाने के मामले में आगे निकल गए हैं। वार्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पर्थ टेस्ट में यह कमाल कर दिखाया।

शनिवार को पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के ओपनर वार्नर ने टेस्ट क्रिकेट में 7 हजार रन पूरे किए। टेस्ट क्रिकेट में वह ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 12वें बल्लेबाज हैं। वार्नर इसी के साथ टेस्ट में सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले ओपनर बल्लेबाज भी बन गए हैं।

वार्नर निकले डॉन ब्रैडमैन से आगे

डेविड वार्नर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट के तीसरे दिन अपने 7 हजार टेस्ट रन पूरे किए। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट में रन बनाने के मामले में ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने 52 टेस्ट खेलकर 6996 बनाए थे।

वार्नर बने 12वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में 7 हजार रन बनाने वाले वार्नर 12वें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। उनसे पहले एलन बॉर्डर, मार्क टेलर, डेविड बून, ग्रेग चैपल, स्टीव वॉ, मार्क वॉ, मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर, रिकी पोंटिंग, माइकल क्लार्क, स्टीव स्मिथ टेस्ट में ऐसा कर चुके हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ वार्नर ने बनाया था रिकॉर्ड 

वार्नर ने एडिलेड टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ 335 रन की पारी खेली थी। इस मैच के दौरान उन्होंने इस मैदान पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले डॉन ब्रैडमैन ने यहां ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 299 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button