ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
खेल

Aus vs NZ: न्यूजीलैंड की पूरी टीम महज 166 रन पर ढेर, स्टार्क ने फिर किया कमाल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए न्यूजीलैंड की पहली पारी पर्थ टेस्ट में महज 166 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 416 रन बनाए थे और जवाब में कीवी टीम सिर्फ 166 रन पर ही ढेर हो गई। मिशेल स्टार्क ने 5 विकेट झटकर ऑस्ट्रेलिया को 250 रन की अहम बढ़त दिलाई।

तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है। पर्थ टेस्ट मैच के तीसरे दिन पहले ही सेशन में न्यूजीलैंड की पहली पारी सिमट गई। तीसरे दिन 5 विकेट पर 109 रन के स्कोर से आगे खेलने उतरी न्यूजीलैंड की पहली महज 166 रन पर ही सिमट गई। तीसरे दिन पहले सेशन के खेल में टीम महज 57 रन और बना पाई

स्टार्क ने झटके पांच विकेट

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। 18 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 52 रन दिए और 5 बल्लेबाजों को आउट किया। स्टार्क ने टॉम लेथम और कप्तान केन विलियमसन जैसे धुरंधरों का विकेट हासिल किया। नाथन लियोन ने 2 जबकि पैट कमिंस, जोस हेजलवुड और मार्सन लाबुशाने ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया।

लाबुशाने ने जड़ा लगातार तीसरा टेस्ट शतक

शानदार फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने ने टेस्ट में अपना लगातार तीसरा शतक जमाया। पर्थ टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 143 रन की बेहतरीन पारी खेली। ट्रेविस हेड ने अर्धशतकीय पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने 416 रन का स्कोर खड़ा किया।

टिम साउदी और वेगनर ने झटके चार विकेट 

न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज टिम साउदी ने पहली पारी में चार विकेट हासिल किए। 30.2 ओवर की गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 93 रन दिए और चार विकेट चटकाए। वहीं नील वेगनर ने भी चार विकेट हासिल किए। वेगनर ने 37 ओवर में 92 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button