ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
मध्यप्रदेश

बेटा नहीं हुआ तो बहु को मार डाला! नवविवाहिता ने किया सुसाइड तो परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, बोल- उसकी हत्या की गई है

इंदौर: इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ित और बेटा नहीं होने पर परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है की सास, ससुर, पति और देवरानी ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि सभी को लगे की ये आत्महत्या है।

दरअसल भंवरकुआं थाना क्षेत्र की इंद्रपुरी कालोनी में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया। लेकिन परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। मृतका काजल की शादी डेढ़ साल पहले भारत से हुई थी। दोनों की शादी रजामंदी से हुई थी। मृतका काजल की एक सात माह की बेटी भी है। आरोप है कि बेटा नहीं होने के कारन पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर उसके साथ आये दिन मारपीट करते थे। शादी में 25 लाख रुपए दहेज पर खर्च होने के बाद भी ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे थे।

फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमारत के लिए अस्पताल भिजवाया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह पता चल पायेगी। वहीं परिजनों ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए मांग की है, कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके घरों को बुलडोजर से तोड़ा जाए।

Related Articles

Back to top button