ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

IndiGo की फ्लाइट में यात्रियों को थमाए गए टिशू पेपर…कांग्रेस नेता बोले- हद हो गई!, 90 मिनट तक रहे हम परेशान

विमानों में तकनीकी खराबी या मेडिकल इमरजेंसी जैसे कई मामले सामने आते रहते हैं लेकिन अब हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर इंडिगो की फ्लाइट का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने दावा किया है कि इंडिगो की फ्लाइट में एयर कंडीशनर (AC) खराब होने के कारण करीब 90 मिनट तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा, जब काफी देर तक AC नहीं चला तो एयर होस्टेस ने यात्रियों के हाथ में टिशू पेपर थमा दिए।

पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि इंडिगो विमान 6E7261 पर चंडीगढ़ से जयपुर की यात्रा के दौरान उन्हें सबसे भयावह अनुभवों का सामना करना पड़ा, यह करीब 90 मिनट की यात्रा थी, जो तकलीफों से भरी रही

राजा वारिंग ने बताया कि पहले तो यात्रियों को बिना एयर कंडीशनिंग के ही फ्लाइट के अंदर बैठाया गया, जब इसकी शिकायत की गई तो चिलचिलाती गर्मी में करीब 10-15 मिनट कतार में इंतजार कराया गया। इसके बाद बिना AC चालू किए ही फ्लाइट ने उड़ान भर ली। उड़ान भरने से लेकर लैंडिंग तक एसी बंद ही थे। पूरे सफर में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब लोगों ने अपनी परेशानी शेयर की तो एयर होस्टेस ने उदारता दिखाते हुए पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर थमा दिए।

हाथों से पंखा चलाता दिखे यात्री

वीडियो में यात्री टिश्यू और कागज से खुद को पंखा करते हुए दिख रहे हैं। इस घटना के बाद राजा वारिंग ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) को टैग करते हुए एयरलाइन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

एक दिन में तीसरी घटना

एक दिन के अंदर यह इंडिगो की फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी की तीसरी घटना है। इससे पहले दिल्ली जा रहे इंडिगो के एक विमान के इंजन में खराबी आने के बाद शुक्रवार की सुबह 9.11 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी थी। यह घटना फ्लाइट के उड़ान भरने के ठीक तीन मिनट बाद हुई। एक अन्य घटना में रांची जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के एक घंटे के बाद ही दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट आई।

Related Articles

Back to top button