ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

J-K: कुपवाड़ा में LOC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने एक घुसपैठिए को किया ढेर

पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर में माहौल खराब करने के मकसद से भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की कोशिशों में लगा हुआ है। ठीक एक ऐसी ही कोशिश को सेना के सतर्क जवानों ने विफल कर दिया है। कुपवाड़ा जिले में सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को जवानों ने ढेर कर दिया। सेना के जवानों ने पहले उसे पीछे हटने को कहा लेकिन जब वो नहीं माना तो सुरक्षाबलों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

हथियार और गोला-बारूद बरामद
पुलिस ने एक ट्वीट में बताया, ‘‘सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक आतंकवादी को मार गिराकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आतंकवादी के पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। तलाशी अभियान जारी है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।” उसने बताया कि मारे गए  आतंकवादी की पहचान नहीं हो सकी है।

Related Articles

Back to top button