ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

राहुल गांधी संसद में जाकर क्या ही कर लेंगे?…कांग्रेस नेता की सदस्यता बहाल होने पर बोले सम्राट चौधरी

पटना: मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद अब लोकसभा में भी राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हो गई है। इसपर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तंज करते हुए कहा है कि राहुल गांधी संसद में जाकर क्या ही कर लेंगे? उन्होंने कहा कि राहुल अभी निर्दोष साबित नहीं हुए हैं बल्कि कोर्ट ने फिलहाल सजा पर रोक लगाई है। कोर्ट से सजा पर रोक लगने के आधार पर लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी की सदस्यता फिर से बहाल कर दी है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी दोषमुक्त होंगे तो क्या होगा, यह उस वक्त सामने आएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में जाकर क्या ही कर लेंगे। इतना दिन से संसद में हैं, पूरा देश जानता है कि राजनीति में उनकी क्या भूमिका है। वहीं राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद नीतीश को झटका लगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लटके रह जाएंगे, कहीं कुछ होने वाला नहीं है।

क्या है मामला?
बता दें कि 13 अप्रैल 2019 को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? राहुल गांधी के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदाय को कथित रूप से यह कहकर बदनाम किया कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है? हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दिया है तो एक बार फिर से उनकी संसद सदस्यता बहाल हो गई है।

Related Articles

Back to top button