ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Election Petition: भवानीपुर चुनावी नतीजों के खिलाफ ममता बनर्जी पहुंचीं कलकत्ता हाई क... Ram Mandir Controversy: मंदिर में 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप; कांग्रेस ने की हाई कोर्ट के जज से जां... Supreme Court on Bar Council: बार काउंसिल में महिलाओं के लिए 10% को-ऑप्शन; सुप्रीम कोर्ट ने दी निष्प... Manoj Bajpayee Acting Style: 'गवर्नर' से 'द फैमिली मैन' तक; क्या मनोज बाजपेयी एक ही तरह के किरदारों ... Jabalpur News: कलेक्टर के पैरों में गिरकर मां-बेटी ने लगाई न्याय की गुहार; दबंग पड़ोसियों से हैं परेश... Nagpur Crime News: नागपुर में शादीशुदा महिला के साथ रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; दो आरोपी... UP Assembly Election 2027: मायावती का मास्टर प्लान; ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बसपा ने तेज की तै... Rajasthan Court Order: आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़... Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार...
मध्यप्रदेश

गोली मारकर लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार मास्टर माइंड सहित दो फरार

भिंड। गोरमी थाना क्षेत्र के मेहगांव रोड स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी को गोली मारकर 25 हजार रुपये की लूट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी कर हरीक्षा गढ़ी के पास दबोच लिया। जबकि मास्टर माइंड सहित दो आरोपित फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। बदमाश पोरसा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

रविवार की है घटना

बता दें, कि गोरमी में मेहगांव रोड पर कुसुम फिलिंग सेंटर संचालित है। रविवार रात करीब 7.30 बजे आसीन खान दिनभर का कैश एकत्रित कर गिनती कर रहे थे, तभी बाइक पर तीन बदमाश आए थे। इस दौरान दो बदमाश केबिन खोलकर सीधे अंदर पहुंच गए। एक बदमाश बाहर खड़े हो गया। एक बदमाश युवक पर पिस्टल तानकर रुपये मांगने लगा। जब युवक ने विरोध किया तो बदमाश ने कर्मचारी के बाएं पैर में गोली मार दी और करीब 25 हजार रुपये छीन लिए। ‎

इस दौरान पंप पर काम करने वाला ‎दूसरा कर्मचारी देवराज सिंह आफिस की ओर दौड़ा।‎ बाहर खड़े तीसरे नकाबपोश ‎बदमाश ने उसके ऊपर कट्टा तान ‎दिया। इसके बाद हवाई फायर करते हुए तीनों बदमाश वहां से‎ भाग निकले।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष खत्री मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक कर तुरंत बदमाशों की शिनाख्त की। घटना के बाद बदमाश दौनियापुरा की तरफ भागे थे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नगर और ग्राम रक्षा समिति के अलावा रिटायर्ड पुलिस और आर्मी के जवानों की भी मदद ली।

एक बदमाश पकड़ाया, दो फरार

रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि बदमाश हरीक्षा गढ़ी के पास देखे गए हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर एक बदमाश रिंकू उर्फ रिंकेश तोमर को पकड़ लिया। बदमाश से एक 315 बोर का कट्टा, एक बाइक और लूट की रकम के पांच हजार रुपये बरामद किए। जबकि दो बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।

12 दिन पहले ही जमानत पर आए थे बाहर

पकड़े गए बदमाश ने बताया कि लूट का मास्टर माइंड रूपाली निवासी अरुण चौहान है। अरुण ने मुरैना के सबलगढ़ में एक सराफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर लूट की थी। इस मामले में वह जेल में बंद था। एक प्रकरण में पकड़ा गया आरोपित रिंकेश भी बंद था। अरुण कुछ दिन पहले ही जेल से लूटकर आया था।

पहले शराब पी, फिर की लूट

पकड़े गए बदमाश ने बताया कि रविवार शाम को तीनों लोगों ने पहले शराब पार्टी की। इसके बाद लूट करने का प्लान बनाया। आरोपित चूंकि पोरसा क्षेत्र के हैं, इसलिए उन्हें वहां सब जानते हैं इसलिए वह गोरमी में पेट्रोल पंप पर लूट करने के लिए आए थे। एसपी ने बदमाश को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button