ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
मध्यप्रदेश

विश्व आदिवासी दिवस पर गांव-गांव से शहर पहुंची आदिवासी समाज की रैली जबरन बंद कराई दुकानें

सिवनी। विश्व आदिवासी दिवस पर बुधवार काे आदिवासी समाज ने शहर में रैली निकाली। गांव-गांव से रैली शहर पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में शामिल समाज के लोगों ने शहर में घूमकर जबरन दुकानें बंद कराई। शहर के बुधवारी बाजार, दुर्गा चौक, दलसागर चौपाटी समेत शहर के अन्य क्षेत्र में आदिवासी समाज के लोगों ने जबरन दुकानदारों को धमकाकर उनकी दुकानों को बंद कराया। कुछ स्थानों पर रैली में शामिल लोगों और दुकानदारों में हल्का विवाद भी हुआ। इधर रैली निकाले जाने से शहर के मुख्य मार्गाें में आवागमन बंद कर दिया गया। इससे लोगों को अपने गंतव्य की ओर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

डीजे से दी चेतावनी

रैली में गांव-गांव से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पहुंचे। शहर के बस स्टैंड, नगरपालिका चौक, बुधवारी बाजार व अन्य स्थानों पर रैली में शामिल डीजे साउंड से समाज के लोगों ने दुकानदारों को चेतावनी दी। दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि सभी अपनी दुकानें बंद कर दें, यदि कोई तोड़फोड़ होती है तो दुकानदार स्वयं जवाबदार होंगे।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची रैली

शहर के रानी दुर्गावती चौक (कचहरी चौक) में गांव-गांव से रैली पहुंची। यहां से रैली टुकड़ों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने आजादी दो के नारे लगाए। हाथों में डंडे व तख्तियां लेकर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उत्साह के साथ रैली में शामिल हुए।

जगह-जगह तैनात रहा पुलिस बल

रैली के दौरान जगह-जगह बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं रैली के मार्ग पर बैरिकेड्स लगाकर लगाकर आवागमन रोका गया। इससे अन्य मार्गों से होकर लोगों को आना जाना पड़ा। बस स्टेंड से कचहरी चौक, पेट्रोल पंप सर्किट हाउस चौक, गणेश चौक, नेहरू रोड समेत अन्य मार्गों पर चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रही।

Related Articles

Back to top button