ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
धार्मिक

मिथुन कन्या और तुला राशि में बना है ये खास योग भौतिक सुखों में होगी वृद्धि

 भारतीय ज्योतिष में जिक्र है कि ग्रहों की चाल बदलने से कई तरह के योग निर्मित होते हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, 08 अगस्त 2023 को शुक्र ग्रह, कर्क राशि में वक्री हो चुके हैं और इस कारण से गजलक्ष्मी राजयोग निर्मित हुआ है। गजलक्ष्मी राजयोग किसी भी जातक को धन, सफलता, प्रसिद्धि के साथ देवताओं की कृपा भी देता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, Gajlaxmi Rajyog से इन तीन राशियों के जातकों को भरपूर लाभ होगा।

मिथुन राशि को होगा लाभ

मिथुन राशि के जातकों को गजलक्ष्मी राजयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कमाया हुआ धन अच्छी जगह निवेश करें तो फायदा होगा। मार्केटिंग, शिक्षा, मीडिया या संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है।

कन्या राशि वालों की बढ़ेगी आय

कन्या राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग, आय के नए स्त्रोत लेकर आएगा। राजयोग की अवधि में जातकों को निवेश किए गए धन से लाभ प्राप्त होगा। साथ ही रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है। परिवार में शांति बनी रहेगी। समय अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि वालों को मिलेगी पदोन्नति

तुला राशि के जातकों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग, व्यापार में उन्नति लेकर आएगा। यदि आप अपने व्यापार को बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकारियों के साथ संबंध और अच्छे होंगे। पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं, जिससे भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button