ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
मध्यप्रदेश

गांव-गांव में हो रहा नशे का कारोबार 15 दिनों में करोड़ो की शराब जब्त

झाबुआ। जिले में अवैध नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। प्रदेश के कई क्षेत्रों से शराब गुजरात भेजी जा रही है। पिछले 15 दिनों में ही पुलिस ने पांच करोड़ रुपये से अधिक की अवैध शराब जब्त की है, जबकि यह धंधा लंबे समय से चल रहा है।

शराब के अलावा जिले के कई क्षेत्रों में गांजा, ड्रग्स जैसे मादक पदार्थ का भी चलन जोर-शोर से शुरू हो गया है। नशे की चपेट में युवा पीढ़ी आती जा रही है। जिले में हर जगह अवैध शराब के अड्डे बन चुके हैं। हालांकि, पुलिस शराब को पकड़ने में लगी हुई है, लेकिन इसके बाद भी अवैध शराब का धंधा जमकर हो रहा है।

अवैध शराब का कारोबार हो रहा

कहने को तो जिले में शराब के ठेके दिए गए हैं, इन दुकानों से सरकार को सवा दो करोड़ रुपये का राजस्व भी प्राप्त होता है, लेकिन इससे कई गुना अधिक अवैध शराब का कारोबार जिले में हो रहा है। विभिन्न वाहनों से छुपाकर शराब का व्यवसाय जमकर किया जाता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब अवैध शराब मिल जाती है, इसके साथ ही ड्रग्स व गांजा जैसे मादक पदार्थ भी अब तो जिले में आने लगे हैं, इससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आती जा रही है।

करोड़ों की शराब का होता है आवागमन

पिछले 15 दिनों में पिटोल पुलिस ने पांच करोड़ से अधिक की शराब जो प्रदेश से गुजरात ले जाई जा रही थी, उसे पकड़ा है। इससे यह साबित होता है कि गुजरात में शराब पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी अवैध शराब का कारोबार जमकर होता है। करोड़ों रुपये की शराब गुजरात भेजी जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई, जबकि यह कारोबार लंबे समय से चला आ रहा है।

युवा पीढ़ी को बचाना होगा

सामाजिक महासंघ के अध्यक्ष नीरज सिंह राठौर का कहना है कि अवैध शराब बिकना अब तो आम बात हो गई है। करोड़ों रुपये की शराब जिले से होकर गुजरात भेजी जाती है। जिले में भी यह कारोबार जमकर हो रहा है। अब तो गांजा व ड्रग्स जैसे मादक पदार्थ की चपेट में युवा पीढ़ी आ रही है। इस ओर गंभीरता दिखाने की जरूरत है। अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

नागरिक राजेशसिंह राठौर का कहना है कि पालकों को भी अपने युवा बच्चों की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। नशे का कारोबार जिले में जमकर हो रहा है। युवा पीढ़ी नशे के चंगुल में फसकर बर्बाद हो रही है। नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की आवश्यकता बनी हुई है।

दिए हैं निर्देश

एसपी अगम जैन ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसमें सफलता भी मिल रही है। पिछले 15 दिनों में पिटोल पुलिस ने करोड़ों रुपये की शराब जब्त की है। सभी थाना प्रभारियों को इस अवैध कारोबार को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लगातार इस कार्य में लगी हुई है।

फैक्ट फाइल

  • 10 लाख 41 हजार जिले की जनसंख्या
  • जिले में 6 ब्लाक
  • जिले में 870 गांव
  • जिले में 375 पंचायते
  • शासकीय शराब की दुकानें करीब 30
  • इन दुकनो का ठेका- करीब सवा दो करोड़

Related Articles

Back to top button