ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
दिल्ली/NCR

दिल्लीः 18 वर्षीय युवक मोटरसाइकिल पर दिखा रहा था करतब, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर मोटरसाइकिल पर करतब करने और उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने वाले एक 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान अनमोल सिंह सेठी के रूप में हुई है जो तिलक नगर का निवासी है।

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर डाली गई एक वीडियो के बाद यह गिरफ्तारी की गई जिसमें दो चालक एक काली और पीली रंग की बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर राजौरी गार्डन के सिटी स्कवायर मॉल के पास करतब कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगभग 1,000 सोशल मीडिया खातों का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले ‘दिल्ली टेकओवर्स’ नाम के इंस्टाग्राम खाते पर वीडियो को डाला गया था जिसके बाद अन्य खातों ने उसे डाला। इस खाते पर करतब दिखाने वाली कई वीडियो डाली गई हैं।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा,”इंस्टाग्राम खाते को चलाने वाले की पहचान कर उसे शनिवार को पकड़ लिया गया। ” पुलिस अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान सेठी ने खुलासा किया कि वह पूरी दिल्ली में सड़क पर करतब करता है और सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को बढ़ाने के लिए पुलिस चौकी के करीब मौजूद स्थान को चुनता था।

Related Articles

Back to top button