ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

केरल: चलती ट्रेन में टीटीई पर तेजधार हथियार से हमला; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

केरल में एक चलती ट्रेन में रविवार को एक चल टिकट परीक्षक (टीटीई) पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। इस व्यक्ति के कथित तौर पर शराब के नशे में होने को लेकर रेल अधिकारी ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) से शिकायत की थी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कोझिकोड जिले में वटकारा के पास वेस्ट कोस्ट एक्सप्रेस में हुई। पुलिस ने बताया कि टीटीई के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टीटीई ने हमले में अपने सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने का दावा किया है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने कन्नूर से कथित हमलवार को शराब के नशे में पाया और आरपीएफ नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी। टीटीई ने बताया कि इसके बाद, आरपीएफ अधिकारियों ने उसे थालसेरी में ट्रेन से उतार दिया, लेकिन वह अपना थैला लेने के बहाने ट्रेन में दोबारा चढ़ गया और फिर अनारक्षित डिब्बे में बैठ गया।

उन्होंने दावा किया कि बाद में, टिकट जांच करने के दौरान संबंधित व्यक्ति अन्य आरक्षित डिब्बे में मिला और इस दौरान टोके जाने पर आरोपी ने उन्हें अपशब्द कहे और चाकू निकाल लिया तथा इसे लहराने लगा। टीटीई ने दावा किया कि हाथापाई के दौरान वह घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के पीछे खड़े कुछ यात्रियों ने उसे काबू किया और इस तरह कोई गंभीर चोट नहीं लग पाई।

Related Articles

Back to top button