ब्रेकिंग
MCB Political News: मनेंद्रगढ़ नगर पालिका में विकास कार्यों को लेकर संग्राम; कांग्रेस ने लगाया भेदभा... Balod PDS Rice Quality: विधायक संगीता सिन्हा ने PDS चावल की गुणवत्ता पर उठाए सवाल; कहा- 'अखाद्य है स... Bemetara News: नवागढ़ में प्रशासन का बड़ा एक्शन; श्मशान की जमीन पर बने आलीशान मकानों पर चला बुलडोजर MCB Road Accident: NH-43 पर खड़े कंटेनर से टकराई बाइक; 3 युवक घायल, 2 की हालत गंभीर Durg News: शिवनाथ नदी में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत; केरल निवासी वेटर नहाने के दौरान गहरे पानी ... International Karate Championship 2026: सिंगरौली के नन्हे योद्धाओं का बड़ा कारनामा; कलेक्टर ने किया स... Ratlam Chakka Jam: 2 घंटे तक सैलाना रोड पर लगा लंबा जाम; हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किय... MPESB Exam Cancelled: मध्य प्रदेश वनरक्षक व जेल प्रहरी परीक्षा रद्द; अब 20 जून को होगा एग्जाम, पढ़ें ... Sagar Crime News: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एमडी ड्रग्स के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, बड़े गिरोह क... Morena News: कुत्तों के खौफ से तालाब में कूदी महिला; 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाला गया शव
देश

उत्तरकाशी में श्रृद्धालुओं से भरी बस पलटी, 7 लोगों की गई जान, 27 घायल

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में श्रृद्धालुओं से भरी एक बस खाई में पलट गई। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। 27 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 353 लोग सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र के पास हुआ, जब श्रृद्धालुओं से भरी बस गंगोत्री धाम से लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक, सभी श्रृद्धालु गुजरात से गंगौत्री धाम के दर्शन करने आए थे।

हासदे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। एसडीआरएफ ने बताया कि बस में 35 यात्री सवार थे, इनमें 27 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकियों को रेस्क्यू करने का काम जारी है। वहीं, 7 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं। इन नंबरों पर फोन कर अपने स्वजनों की जानकारी ले सकते हैं। सरकार ने 01374-222722, 222126, टोल फ्री नंबर, 1077 और मोबाइल नंबर 7500337269 नंबर जारी किए हैं।

PunjabKesari

दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीर्ष अधिकारियों से बातकर दुर्घटना की जानकारी ली और उन्हें राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा मेडिकल दल मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर देहरादून में एक हेलीकॉप्टर को मदद के लिए तैयार रखा गया है।

भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर जताया दुख
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने त्तराखंड में हुए बस हादसे में राज्य के सात तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख जताया और कहा कि प्रशासन लगातार उत्तराखंड प्रशासन के संपर्क में है। अधिकारियों ने यहां कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई बस में सवार तीर्थयात्री गुजरात के भावनगर के थे।

मुख्यमंत्री पटेल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘उत्तराखंड में बस के खाई में गिरने से गुजरात के तीर्थयात्रियों की मौत की खबर सुनकर दुखी हूं। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार लगातार उत्तराखंड सरकार से संपर्क बनाए हुए है। गुजरात सरकार मृत तीर्थयात्रियों का विवरण प्राप्त करने का प्रयास कर रही है

Related Articles

Back to top button