ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

बजट 2020: सरकार ने मांगे आम लोगों से सुझाव, 20 जनवरी तक रख सकते हैं अपनी राय

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने आगामी आम बजट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए वित्त मंत्रालय ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में सरकार ने आम लोगों से सुझाव आमंत्रित किए  हैं जो 20 जनवरी 2020 तक दिए जा सकते हैं।

20 जनवरी तक दे सकते हैं सुझाव
वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि आम बजट 2020-21 के लिए यदि किसी व्यक्ति के पास आइडिया या सुझाव है तो उसे 20 जनवरी 2020 तक माईजीओवीडॉटइन के माध्यम से मंत्रालय के साथ साझा किया जा सकता है। मंत्रालय आम लोगों के सुझावों को बजट में शामिल कर सकता है। मंत्रालय ने आयकर, वित्त, किसान, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, जल संरक्षण, जीएसटी, रोजगार, उद्यमशीलता, रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य विषयों पर सुझाव मांगे हैं और इन विषयों को हैशटैग के साथ सुझाव भेजने की अपील की है। बता दें कि मंत्रालय पिछले कई वर्षों से बजट के लिए आम लोगों से सुझाव आमंत्रित करता आ रहा है।

वित्त मंत्री ने डिजिटल इकोनॉमी प्रतिनिधियों से की बातचीत
आम बजट पर सुझावों को लेकर सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिजिटल इकोनॉमी, फिनटेक और स्टार्टअप्स से जुड़े कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। इसमें डाटा संबंधी समस्याओं और उनके इस्तेमाल पर चर्चा की गई। साथ ही एसएमई में बिग डाटा तकनीक के इस्तेमाल पर चर्चा की गई। इसके अलावा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्टर और सरकार की भागीदारी, डिजिटल इकोनॉमी के संबंध में रेगुलेशन, स्टार्टअप्स के लिए आसान कारोबारी वातावरण और टैक्स से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button