ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
मनोरंजन

देसी-देसी न बोल्या कर… गाने के सिंगर राजू पंजाबी का निधन सपना चौधरी संग दिए कई हिट गाने

हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जिसके बाद सुबह चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि राजू अपने साॅन्ग देसी देसी ना बोल्याकर से काफी फेमस हुए हैं। वे इस गाने से पूरे उत्तर भारत में पाॅपुलर हो गए थे। राजू पंजाबी की उम्र 40 साल थी। सिंगर पीलिया से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबियत में सुधार भी हो रहा था। जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया, लेकिन अचानक फिर राजू की तबियर खराब होने से उन्हें दोबारा एडमिट करना पड़ा था।

हाल ही में रिलीज हुआ नया गाना

हरियाणा के पॉपुलर सिंगर के अचानक निधन की खबर से उनका परिवार और फैंस सदमे में है। बता दें कि राजू के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। राजू की मौत की खबर मिलते ही उनके रिश्तेदार हिसार पहुंच रहे हैं। आज हिसार में राजू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दरअसल, 12 अगस्त को ही राजू ने अपना आखिरी गाना रिलीज किया था। अस्पताल में एडमिट होने के बावजूद भी उन्होंने अपना गाना रिलीज किया। इस गाने को बनाने में राजू को करीब 2 साल का वक्त लगा था। गाने के बोल “आपके मिलके यारा हमको अच्छा लगा था” है।

पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

राजू का घर हिसार के आजाद नगर में है, जहां इस समय फैंस की भीड़ लगी हुई है। उन्हें आखिरी बार देखने के फैंस उनके घर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर की अंतिम विदाई उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा से ही होगी। बता दें कि राजू की आवाज के लाखों लोग दीवाने हैं, उनके तू चीज लाजवाब, साॅलिड बाॅडी जैसे गाने खूब फेमस हुए हैं। हरियाणा में राजू पंजाबी और सपना चौधरी की जोड़ी काफी फेमस हुई थी। दोनों ने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं।

Related Articles

Back to top button