ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

अमित शाह ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीदों को दी सलामी

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार की सुबह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक जाकर शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी। शाह करीब दस बजे चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पहुंचे और उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके बाद गृह मंत्री राष्ट्रीय पुलिस संग्रहालय भी गए।

राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का दौरा करने के बाद अमित शाह ने ट्वीट किया कि मैंने आज सुबह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का दौरा किया। कर्तव्य की पंक्ति में अपने जीवन का बलिदान देने वाले केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मैं उनकी वीरता और साहस को सलाम करता हूं। एक कृतज्ञ राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए उनका ऋणी है।

बता दें कि शाह ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री का कार्यभार संभाला है। उनके साथ दो गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और जी किशन रेड्डी ने भी अपना कार्यभार संभाल लिया। गौरतलब है कि दिल्ली के चाणक्यपुरी में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक उन पुलिसकर्मियों की याद में स्थापित किया गया है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए प्राण न्योछावर किए हैं।

चाणक्यपुरी में 30 फीट ऊंचा यह एकल पाषाण-स्तंभ देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है। इस स्मारक का निर्माण शांतिपथ के उत्तरी छोर पर चाणक्यपुरी में 6.12 एकड़ भूमि पर किया गया है।

इससे पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय शौर्य स्मारक गए थे। जहां वह राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button