ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
मनोरंजन

लोगों को पसंद आई ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कहानी, ओपनिंग डे पर फिल्म ने की इतनी कमाई

आयुष्मान खुराना की हिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 4 साल पहले आई इस फिल्म को मिला लोगों का प्यार देखते हुए अब ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी रिलीज हो गई है। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। फिल्म कल यानी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई के साथ शुरुआत की है। इसे देख कहा जा सकता है कि इस कॉमेडी फिल्म ने अपने पहले दिन लोगों का अच्छा मनोरंजन किया है।

पूजा ने पहले दिन चलाया अपना जादू

राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी ‘ड्रीम गर्ल 2’ को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली है। साल 2019 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया गया था, जिसमें पूजा बनकर आयुष्मान खुराना ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। वहीं, अब पूजा दोबारा लौट आई है और आते ही अपना जादू चलाना शुरू कर दिया है। ‘ड्रीम गर्ल 2’ के ओपनिंग डे कलेक्शन ने ‘गदर 2’ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। आयुष्मान की इस फिल्म ने पहले दिन सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक करीब 9-10 करोड़ के बीच कमाई की है। ‘गदर 2’ के आगे यह कलेक्शन काफी अच्छा माना जा रहा है।

हिट सीक्वल बन सकती है ड्रीम गर्ल 2

इस समय बॉक्स ऑफिस सीक्वल अच्छी कमाई कर रहे हैं। जहां सनी देओल की ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय गाॅड 2’ ने भी शानदार कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इन फिल्मों के सीक्वल ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी हिट सीक्वल साबित हो सकती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि गदर 2 और ओएमजी 2 की कमाई की कंपेयर में ड्रीम गर्ल 2 कितनी कमाई करती है।

Related Articles

Back to top button