ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

सरकारी और निजी स्कूली बच्चों के लिए विज्ञान मंथन प्रतियोगिता, आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर

इंदौर। विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाने को लेकर स्कूल स्तर पर कई प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), शिक्षा मंत्रालय, भारतीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम), संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थी विज्ञान मंथन प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

तीन चरणों में होने वाली इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। इसके लिए स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों का पंजीयन शुरू हो चुका है। प्रक्रिया 15 सितंबर तक रखी है। इसके लिए सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। आयोजन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन एवं विज्ञान भारती भी सहयोग कर रहे हैं।

तीन स्तर पर होगी प्रतियोगिता

स्कूली बच्चों के लिए तीन स्तर पर प्रतियोगिता होगी। विद्यालय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी। 29 से 30 अक्टूबर तक विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता होगी। जिला स्तर पर विद्यालय की टीम चुनेंगे। वह दिसंबर में होने वाली राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेगी। यहां से विजेता टीम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता 18 एवं 19 मई 2024 को होगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को दो हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रतिमाह मिलेगी, जो एक साल तक दी जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय संस्थाओं में एक से तीन सप्ताह का भ्रमण करवाएंगे।

आनलाइन होंगे पंजीयन

अधिकारियों के मुताबिक, लोक शिक्षण संचालनालय ने जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों को छात्र-छात्राओं का www.vvm.org.in पर आनलाइन पंजीयन करवाने पर जोर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2023 है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को 200 रुपये की फीस जमा करना होगी, जिसमें 30 रुपये स्कूलों को दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विज्ञान आधारित प्रतियोगिता में प्रश्न तैयार करने के लिए 80-100 विशेषज्ञ की मदद ली जाएगी।

Related Articles

Back to top button