ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
मनोरंजन

माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे शाहरुख खान, फिल्म ‘जवान’ की कामयाबी के लिए की प्रार्थना

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान जम्मू में माता वैषणो देवी के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने अगले महीने आने वाली अपनी नई फिल्म जवान के कामयाबी के लिए प्रार्थना की। इसके पहले वे फिल्म पठान के रिलीज होने से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक शाहरुख मंगलवार देर रात यहां पहुंचे थे।

शाहरुख खान की नई फिल्म अगले महीने रिलीज होना है, लेकिन इसके पहले फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त गुरुवार को सामने आएगा। इसके पहले बुधवार को चेन्नई के श्री साईराम इंजीनियरिंग कालेज में जवान फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में शाहरुख खान पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में शाहरुख की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस की भीड़ लगी थी। इस कार्यक्रम के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।

हाई सिक्युरिटी में पहुंचे मंदिर

शाहरुख खान हाई सिक्युरिटी में मंगलवार रात माता वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन के लिए जाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख अपने पर्सनल बाडीगार्ड और पुलिस के साथ जाते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा ढक रखा था। लेकिन फिर भी लोग उन्हें पहचान गए और वीडियो बनाने लगे थे। माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को यह लगा कि किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वे यहां आए हैं।

दुबई के बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा ट्रेलर

शाहरुख खान की फिल्म जवान का ट्रेलर दुबई की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार बुर्ज खलीफा पर रिलीज होगा। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके कहा कि जवाब का जश्न मनाने मैं 31 अगस्त की रात 9 बजे बुर्ज खलीफा पहुंच रहा हूं।

Related Articles

Back to top button