ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मनोरंजन

केबीसी सीजन 15 में 7 करोड़ के सवाल तक पहुंचे 21 साल के जसकरण सिंह

नई दिल्ली। देश के सबसे लोकप्रिय टीवी शो में शुमार कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का 15वां सीजन जारी है। केबीसी के सभी सीजन में कोई न कोई ऐसा प्रतिभागी जरूर रहा जो एक करोड़ रुपये से ऊपर के सवाल तक पहुंचा हो। इस सीजन में पंजाब के रहने वाले 21 साल के जसकरण सिंह 7 करोड़ के 16वें सवाल तक पहुंच गए हैं। अब आगे देखना हो कि वो इस सवाल का जवाब देकर 7 करोड़ रुपये जीत पाते हैं या नहीं।

केबीसी के 15वें सीजन की शुरुआत 15 अगस्त से हुई थी। अब तक शो में आए कुछ प्रतिभागी सवालों के सही जवाब देकर 50 लाख रुपये की राशि जीत चुके हैं। लेकिन अब इसी सीजन में जसकरण इतिहास रच सकते हैं। वे केबीसी सीजन 15 के 7 करोड़ रुपये के 16वें सवाल तक पहुंच गए हैं। यानि वे एक करोड़ रुपये जीत चुके हैं।

जारी किया गया शो का प्रोमो

सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर केबीसी सीजन 15 के उसे शो का प्रोमो जारी किया है, जिसमें जसकरण से अमिताभ बच्चन 16वां सवाल पूछ रहे हैं। इस प्रोमो में अमिताभ कहत हैं- ”इतने सालों में ज्ञान के इस मंच से मैंने कितने ही लोगों को करोड़पति बनते देखा। लेकिन हर बार उस एक सवाल पर प्रतिभागी ही नहीं, देश की और हम सबकी धड़कनें थम सी जाती हैं। और वो है 7 करोड़ का सवाल।”

प्रोमो में दिखाया गया कि अमिताभ बच्चन जसकरण सिंह से 7 करोड़ रुपये जीतने के लिए 16वां सवाल पूछ रहे हैं। वे इस सवाल का जवाब दे पाए या नहीं इसका खुलासा केबीसी के आने वाले एपिसोड में होगा। जानकारी के मुताबिक यह एपिसोड 4 या 5 सितंबर को दिखाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button