ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
दिल्ली/NCR

G20 Summit in Delhi: ‘LG ने पाप किया’, शिवलिंग जैसे फव्वारों को लेकर सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर लगाए संगीन आरोप

नई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली में जी-20 को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस दौरान धौला कुआं इलाके के रोड पर सजावट के लिए फव्वारे लगाए गए है, जिसका आकार शिवलिंग जैसा दिया गया है। इसे लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हिंदू संगठनों ने कहा है कि उनकी भावनाएं आहत हुई है। इस मामले को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी पर हमला बोला है।

सौरभ भारद्वाज ने लगाए ये संगीन आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”दिल्ली के एलजी ने भगवान शिव का अपमान किया है। उन्होंने जो किया वह पाप है। तीन दिन पहले भाजपा आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कह रही थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि यह दिल्ली एलजी द्वारा किया गया था, तो वे अब चुप हैं।”

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”आज और कल दिल्ली में जी-20 को लेकर रिहर्सल की जा रही है, ताकि लोग मार्ग और स्थानों को समझ सकें। सड़क के सौंदर्यीकरण और वृक्षारोपण का काम किया गया है। सभी फ्लाइओवर को डिजाइन से सजाया गया है, जो हमारे इतिहास और संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। अस्पतालों और होटलों में प्रशिक्षित डॉक्टरों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। साथ ही एडवांस लाइफ सपोर्ट टीम भी हर कैरकेड मूवमेंट के साथ दिखेगी।”

शिवलिंग हटाने की उठी मांग

हिंदू सेना ने जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए लगे शिवलिंग रूपी फव्वारों को हटाने की मांग की गई है। सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इस संबंध में उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। विष्णु गुप्ता ने अपने पत्र में लिखा कि सुंदरीकरण के नाम पर शिवलिंग रूपी फव्वारे लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ऐसे सड़क किनारे शिवलिंग का फव्वारा स्थापित करना गलत है। फव्वारे में गंदा पानी डाला जा रहा है।जो कि शिव का अपमान है। इससे हिंदुओं की धार्मिक भावना आहत हो रही है।इसलिए इन्हें तुरंत हटाया जाए।

Related Articles

Back to top button