ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
खेल

भारत-नेपाल के बीच मैच में भी बारिश का साया क्या सुपर 4 में पहुंच पाएगी टीम इंडिया

भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान के साथ बारिश के कारण रद्द हो गया। अब टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला सोमवार (4 सितंबर) को नेपाल के साथ पल्लेकेले स्टेडियम में खेलेगी। पहली बार भारत और नेपाल की टीम का एकदिवसीय मुकाबला होने वाला है। पल्लेकेले में 4 सितंबर को फिर बारिश का अनुमान है। अगर भारत का दूसरा मैच भी बरसात की वजह से रद्द हुआ तो सुपर-4 में क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं। इसको लेकर फैंस के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं। आइए जानते हैं बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो क्या होगा।

4 सितंबर को पल्लेकेले में बारिश की संभावना है। अगर भारत और नेपाल के बीच मैच में बारिश ने रुकावट डाली और मैच नहीं हो पाया। तब नियम के अनुसार, दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे। जिसके कारण प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया के पास 2 अंक हो जाएंगे। जिससे 2 अंक के साथ सुपर 4 स्टेज में क्वालीफाई कर जाएगी। वहीं, नेपाल को पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अगर उसरा दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हुआ तो उसे एक अंक मिलेंगे। यानी भारत प्वाइंट्स टेबल में नेपाल से आगे होगा और क्वालीफाई कर जाएगा।

अगर नेपाल ने मैच जीत लिया तो क्या होगा?

टीम इंडिया का नेपाल से हारना मुश्किल है। अगर नेपाल भारत को हरा देती है तो नेपाल की टीम 2 अंक के साथ सुपर 4 में क्वालीफाई कर जाएगी। हालांकि ऐसा होना नामुमकिन है। कोई चमत्कार ही नेपाल को मैच जीता सकता है।

भारत ने नेपाल को हराया तो क्या होगा

नेपाल के खिलाफ भारत जीत जाती है तो उसे 2 अंक मिलेंगे। ऐसे में प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया के 3 अंक हो जाएंगे और सुपर 4 में क्वालीफाई कर जाएगी।

4 सितंबर को कैसे रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, कैंडी में सोमवार को 60 फीसदी बारिश की संभावना है। सुबह के समय कैंडी में बरसात हो सकती है। दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे के बीच कैंडी में वर्षा होने की संभावना 65 फीसदी से ज्यादा है। यानी मैच में बारिश से खलल पैदा होने के पूरे आसार है।

Related Articles

Back to top button