ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

खोंकराकलां में युवक की हत्या, तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शाजापुर/कालापीपल। ग्राम खोंकरा कलां में पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई।मृतक वर्ग विशेष का था और उसकी आरोपितों के घर की नाबालिग बेटी से दोस्ती थी। कालापीपल थाना पुलिस द्वारा दर्ज एफआइआर के अनुसार मृतक शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भी आरोपितों के घर की बेटी से ही मिलने गया था। तभी आरोपितों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और उसकी माैत हो गई। युवक का शव आरोपितों के घर के बाहर ही मिला है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार जमील पुत्र जलील शाह उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम खोंकराकलां की हत्या हुई है। मामले में गांव के ही निवासी लोकेश पाटीदार, घनश्याम पाटीदार, मनोज पाटीदार व अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों नामजद आरोपितों को पुलिस ने हत्या के कुछ समय बाद ही हिरासत में ले लिया था। जिन्हें शनिवार को ही न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मामले में मृतक के पिता जलील शाह की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई है।

दिनभर बने रहे तनाव के हालात

युवक की हत्या के मामले में मृतक स्वजन और समाजजन मामले में नामजद आरोपितों की संख्या बढ़ाने और घर तोड़ने की मांग कर रहे थे। इसे लेकर समाजजनों और पुलिस अधिकारियों में काफी बहसबाजी भी हुई। शनिवार सुबह ही पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को साैंप दिया गया था। किंतु स्वजन और समाजजनों ने दोपहर तक सुपुर्द ए खाक (अंतिम संस्कार) नही किया। वह लोग नामजद आरोपितों की संख्या बढ़ाने और घर तोड़ने की मांग कर रहे थे। पुलिस अफसरों द्वारा काफी समझाईश के बाद लोग माने और सुपुर्द ए खाक किया गया।

हत्या के बाद माैके पर ही रहे आरोपित

कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी ने बताया कि जिन लोगों को हत्या के मामले में आरोपित बनाया गया है। वह हत्या के बाद अपने घरों पर ही थे। वहीं से उन्हें हिरासत में लिया गया। थाने पर उनसे पूछताछ भी की गई। दस्तावेजी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में जांच की जा रही है, साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

गांव में पुलिस बल तैनात

मृतक और आरोपित अलग-अलग समुदाय के होने से मामला संवेदनशील है। गांव में स्थिति तनावपूर्ण है, इसे देखते हुए शनिवार को दिनभर पुलिस अफसर गांव में ही माैजूद रहे। अभी भी गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अफसर भी स्थिति की जानकारी समय-समय पर ले रहे हैं। जब तक मृतक का शव सुपुर्द ए खाक नही किया गया। पुलिस अफसर चिंता में दिखे।

आरोपितों को जेल भेज दिया है

कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम खोंकरा कलां में युवक की हत्या की गई है। मामले में तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गांव में पूरी तरह शांति है, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

– यशपालसिंह राजपूत, एसपी शाजापुर

Related Articles

Back to top button