ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश

दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय सभागार में अंतर्बोध के मोती” का लोकार्पण

भोपाल, । शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 04 सितंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

लोकार्पण: सुपरिचित साहित्यकार अजय शोभने की सद्य प्रकाशित कृति ”अंतर्बोध के मोती” का लोकार्पण चार सितंबर को शाम-5 बजे दुष्यंत कुमार स्मारक पांडुलिपि संग्रहालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भंते शाक्यपुत्र करेंगे और मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार और चिंतक महेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में जेएन कंसोटिया मुख्य सचिव मप्र शासन एवम भिक्खुनी संघमित्रा उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का संचालन सुपरिचित साहित्यकार घनश्याम मैथिल”अमृत” करेंगे। पुस्तक केंद्रित समीक्षा वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश पटवा और रमेश चंद चंगेशिया प्रभात प्रस्तुत करेंगे।

माह के प्रादर्श: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में सितम्बर माह के प्रादर्श के रूप में ग्राम- बड़ा बजार, तहसील रहिका, जिला मधुबनी, बिहार के लोक समुदाय से संकलित मिथिलांचल क्षेत्र में प्रचलित कलशा-तांबे का अनुष्ठानिक पात्र को शामिल किया गया है। इसे दर्शकों के अवलोकन के लिए प्रदर्शित किया गया है। इसे दर्शक सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक देख सकते हैं।

जन्माष्टमी की तैयारी: श्रीजी मंदिर लखेरापुरा में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी की जाएगी। समय : सुबह 11 बजे

इस्कान मंदिर पटेल नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी की जाएगी।समय : दोपहर 12 बजे

बैठक: भेल पिपलानी में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर बैठक रखी गई है। समय : दोपहर तीन बजे

मंदाकिनी कालोनी समेत अन्य क्षेत्रों में पांच घंटे बंद रहेगी बिजली

भोपाल। मंदाकिनी कालोनी समेत अन्य क्षेत्रों में सोमवार सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उक्त् अवधि में यूनियन बैंक, खादिम चौराहा, पैलेस आर्चड फेस एक, दो, तीन, फार्च्यून स्टेट, जानकी रेसीडेंसी क्षेत्रों में भी बिजली बंद रहेगी।

Related Articles

Back to top button