ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

मानपुर में 5 वर्ष की मासूम के साथ दुराचार, आरोपित गिरफ्तार

मानपुर, उमरिया,  मानपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर के एक गांव में 5 वर्ष 11 माह मासूम के साथ दुराचार करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम पुष्पराज उर्फ बेटू बताया गया है। मानपुर पुलिस इस मामले में पीडि़त मासूम के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के समय बच्ची की माँ चारा काटने गई थी। आरोपित पुष्पराज उर्फ बेटू ने बच्ची एवं उसके छोटे भाई को कुरकुरे चिप्स खिलाने को कहकर स्कूल ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। मानपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में अपराध कायम कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपित पुष्पराज उर्फ बेटू पिता फूलसिंह गोड़ घटना के बाद से फरार था। उमरिया जिले की नवागत युवा पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में मानपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार उद्दे के मार्गदर्शन में आरोपित की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। आरोपित को घेरा बन्दी कर पकड़ने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

Related Articles

Back to top button