ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
धार्मिक

जन्माष्टमी पर करें मोर पंख के ये उपाय, होगी धन की वर्षा

6 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन भक्त गोपाल की सेवा करेंगे। जन्माष्टमी के दिन एक मोर पंख आपका भाग्य बदल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोर पंख में शुभ ऊर्जा होती है। मोर पंख भगवान कृष्ण के मुकुट पर रखा जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि घर में मोर पंख रखने से कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। मान्यता है कि मोर पंख के प्रयोग से शनि का प्रकोप, राहु की दशा और वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।

धन प्राप्ति के लिए कमरे की दक्षिण दीवार पर मोर पंख लटकाएं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें। वहीं, वैवाहिक सुख के लिए मोर पंख को शयनकक्ष में रखें।

अगर आप आर्थिक परेशानी में हैं तो जन्माष्टमी के दिन राधा-कृष्ण के मंदिर जाएं और मोर पंख चढ़ाएं। 40 दिन बाद मंदिर जाएं और उस पंख को घर लाकर तिजोरी में रख दें। भगवान कृष्ण की कृपा आप पर बनी रहेगी।

अगर किसी ग्रह की खराब स्थिति आपकी आर्थिक समस्याओं का कारण बन रही है। तो उस ग्रह को शांत करने के लिए हाथ में एक मोर पंख लें। उस पर गंगा जल छिड़कें। उस फिर पंख को घर में किसी ऐसे स्थान पर रख दें। जहां से वह सबसे अच्छी तरह दिखाई दें।

अगर आपको रात में बुरे सपने आते हैं तो सोने से पहले तकिए के नीचे एक मोर पंख रख लें। इससे बुरा स्वप्न आने बंद हो जाएंगे।

शनि के प्रकोप को शांत करने के लिए तीन मोर पंख लें। इन्हें काले धागे से एक साथ बांध लें। सुपारी चढ़ाएं और गंगाजल छिड़कें। फिर शनि मंत्र का 21 बार जाप करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button